बिलासपुर

आयुष्मान योजना में धांधली की आशंका,, स्वास्थ्य विभाग की टीम का औचक निरीक्षण,,श्रीराम हॉस्पिटल को नोटिस जारी..

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर- जिले के निजी अस्पतालों में आयुष्मान भारत योजना के संचालन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अपने कान खड़े कर लिए है। जिसको लेकर अब विभाग की टीम द्वारा औचक निरीक्षण का दौर शुरू हो गया है। इसी कड़ी में शुक्रवार को भी नर्सिंग होम एक्ट की टीम ने तेलीपारा रोड स्थित श्री राम हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण किया इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम को आयुष्मान भारत योजना के संचालन को लेकर हॉस्पिटल प्रबंधन द्वारा मरीजों के उपचार संबंधित रिकार्डो में खामियां मिली है। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल में कार्यरत कर्मचारियों की भी जानकारी ली। जहा आयुष्मान भारत के तहत मरीजों के किए गए उपचार और उनसे कार्ड से काटे गए पैकेज संबंधित रिकार्ड में कई तरह की गलती नजर आईं है।

इससे आयुष्मान भारत के तहत इलाज करने में गड़बड़ी करने की आशंका हुई। टीम ने इसकी जानकारी सीएमएचओ डा. अनिल श्रीवास्तव को दी। तब सीएमएचओ के निर्देश पर श्रीराम हास्पिटल संचालक को नोटिस जारी कर इस संबंध में जानकारी मांगी गई है। सूत्रों की माने तो जिले के निजी अस्पतालों में आयुष्मान भारत से उपचार के नाम पर धांधली की जा रही है। जिसमे मरीज को बीमारी कुछ है और पैकेज किसी और का उल्लेख कर शासन को चुना लगाने का काम चल रहा है। खैर देर से ही सही स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले को संज्ञान में लिया है। ऐसे में देखना होगा की जांच के दौरान अनियमितता पाए जाने वाले हॉस्पिटलों के ऊपर क्या कार्रवाई की जाती है!

error: Content is protected !!
Letest
आईएएस ट्रांसफर:- छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक अधिकारियों के प्रभार में बड़ा बदलाव...कई जिले के कलेक्टर भी बद... 25 फीट ऊंचाई से गिरा मजदूर, दर्दनाक मौत... सीपत की बोरी फैक्ट्री में सुरक्षा इंतजामों की खुली पोल, तेज़ रफ्तार बनी मौत का कारण... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, दो दोस्तों की मौत, एक घायल सीपत:- पत्नी को जहर पिलाकर हत्या की कोशिश... चरित्र शंका में दिया घटना को अंजाम, आरोपी पति गिरफ्तार मामूली विवाद का खूनी अंजाम... लापता युवक की मिली थी लाश, गला दबाकर उतारा था मौत के घाट, 2 आरोपी गिरफ... केंद्रीय जेल में विचाराधीन बंदी की मौत...हार्ट अटैक की आशंका, मस्तूरी क्षेत्र का था निवासी, जनदर्शन में पहुँचे 100 से अधिक मामले... बिनौरी में पीएम आवास राशि गबन तो बिल्हा में पेयजल संकट, मस्तूरी:- धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार... कब्जे से धारदार हथियार और वाहन जब्त न्यायधानी में नकली सामानों का जाल...व्यापार विहार में लाखों की फर्जी एवरेस्ट मसालों की खेप जब्त, सप्... मल्हार: नारियल खरीदने के विवाद ने लिया खूनी रूप, धारदार कैची से पिता-पुत्र पर हमला, हालत गंभीर