बिलासपुर

ऑनलाइन फ्राड के मामले में बिहार से आरोपी की गिरफ्तारी… दो साल से थी तलाश

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर- प्रार्थिया के साथ हुए सायबर ठगी के मामले में ए.सी.सी.यु. और सरकंडा पुलिस ने दो साल बाद आरोपी को पकड़ने में सफलता पाई है। मिली जानकारी के अनुसार आकृति दुबे ने 29 सितंबर 2020 को अपने साथ हुई 98 हजार 872 रुपए की सायबर ठगी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमे प्रार्थिया ने बताया था की गूगल सर्च इंजन से आईडिया कस्टमर केयर का नम्बर 9883834285 प्राप्त कर उसने अपनी समस्या बताई जो काॅल करने वाले व्यक्ति ने अपनी पहचान छुपाकर प्रार्थीया को झांसे मे लेकर फोन पे एप के माध्यम से प्रार्थीया से 49912, 39912, 8999 कुल 98872 रू की धोखाधडी कर लिया। इधर मामले में सालो की मेहनत के बाद सायबर सेल को अहम जानकारी हाथ लगी। जिसमे पता चला कि प्रार्थीया की धोखाधडी राशि खाता क्रमांक 501000799445 एन.एस़.डी.एल बैंक में जमा की गई है। और एन.एस़.डी.एल. में जमा की गई राशि में से घटना दिनाक के ही दिन 48500 रुपए शिवराम यादव 9883251125 और रामबाबु 9883248529 के पेटीएम बैंक अकाउंट सहित 49999 रू एच.डी.एफ.सी. बैंक में स्थानांतरित की गई।

पे.टी.एम. पेमेन्ट बैक से जानकारी प्राप्त करने पर ज्ञात हुआ कि रामबाबू के पेटीएम बैंक अकाउंट से ग्राम बिशुनपुरा कन्हौली धनराज बिहार निवासी उदय शंकर के बैक खाता क्रमांक 735501500038 आई.सी.आई.सी.आई. बैंक में जमा की गई है। जिसपर ए.सी.सी.यु. और सरकंडा पुलिस की सयुक्त टीम ने पहले आई.सी.आई.सी.आई. मे जमा धोखाधडी राशि 3,75,289 होल्ड कराया। फिर बिहार में दबिश देकर क़रीब 4 दिनो की मशक्कत के बाद आरोपी को गिरफ्तार करने सफलता हासिल की है। जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। सम्पुर्ण कार्यवाही में ए.सी.सी.यु. बिलासपुर के उप निरीक्षक प्रभाकर तिवारी थाना सरकण्डा से उप निरीक्षक एम.डी. अनन्त, प्रधान आरक्षक 429 विकास सेंगर ए.सी.सी.यु. बिलासपुर से आरक्षक 953 विकास राम, आरक्षक 1008 मुकेश वर्मा थाना सकरण्डा से आरक्षक 1404 तदबीर पोर्ते आरक्षक 509 मनीष बालमिकी की महत्वपुर्ण भुमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
दस लाख के कर्ज ने ली दो जान! शराब में सुहागा मिलाकर दो लोगों की हत्या, पामगढ़ डबल मर्डर केस का खुलास... दूरस्थ जनजातीय अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी दस्तक, 18 जिलों में 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट सक्रिय... बिलासपुर:- कॉपी ट्रेडिंग के नाम पर सिम्स के डेंटल सर्जन से 6.88 लाख की ऑनलाइन ठगी, 14 लाख का मुनाफा ... बिलासपुर में दर्दनाक हादसा, अंतिम संस्कार के दौरान जलती चिता में घुसी आटो, मामा-भांजा झुलसे, आग में ... बिलासपुर: इंजेक्शन के ओवरडोज से महिला की मौत का आरोप.. मोपका के शिव मेडिसिटी अस्पताल में परिजनों ने ... दुर्गा झांकी देखने गए किराएदार, पीछे से टूट गया मकान का ताला... अलमारी से 80 हजार पार, पचपेड़ी:- बीड़ी नहीं दी तो भड़के युवक, छात्र पर बरसाए लात-घूंसे और बेल्ट, बीच-बचाव करने पहुंचे दोस्त... पटाखा फोड़ने को लेकर गनियारी में बवाल, महिला के बेटे को पत्थर से मारा, कार का शीशा तोड़ा, दूसरे पक्ष... शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, पार्षद समेत दो की संदिग्ध मौत....चार लोग बैठे थे साथ, बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी