पचपेड़ी

पैसे का लालच बना हत्या का कारण….पचपेड़ी पुलिस को हत्या के फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में मिली सफलता

उदय सिंह

पचपेड़ी – पुलिस को ग्राम बसंतपुर सरपंच से सूचना मिली थी की बसंतपुर के बोधी राम पटेल जो अपने परिवार सहित बाहर कमाने खाने लखनऊ गया है जिसका लड़का लखन पटेल 2 माह पहले अपने घर आया था जिसके मकान के बाहर में ताला लगा हुआ है मकान के अंदर से काफी बदबू आ रहा है व आस-पास मक्खियां भिन भिना रही है की सूचना पर मौके में पहुंच सरपंच व ग्रामीणों की उपस्थिति में घर का बंद ताला को तोड़वा कर अंदर जाकर देखें तो एक व्यक्ति का तीन-चार दिन पुराना शव सड़े गले अवस्था में पड़ा हुआ था शव को देख लोगों द्वारा मकान मालिक बोधी राम पटेल के बेटा लखन पटेल का शव होना बताये, उच्च अधिकारियों को अवगत करा कर मौके में रिपोर्ट दर्ज कर जांच कार्यवाही में लिया गया जांच पर से मामला हत्या का होना पाए जाने से अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 302,201 भादवि के तहत f.i.r. कर विवेचना में ली गई।

दौरान विवेचना के पता चला मृतक का सगा चाचा घटना दिनांक से अपने घर से फरार है। थाना प्रभारी पचपेड़ी मोहन भारद्वाज के द्वारा प्रकरण के अज्ञात आरोपी के पतासाजी हेतु टीम बनाकर लगातार पता तलाश किया गया मोबाइल लोकेशन साइबर सेल के माध्यम से लगातार ली गई जिसका लोकेशन हर रोज कभी मुंबई कभी बेंगलुरु बताता रहा चारों तरफ आरोपी को पकड़ने हेतु मुखबिर लगाई गई थी इसी दरमियान आज बीते रात्रि मुखबिर से सूचना मिली की आरोपी को बिलासपुर में देखा गया है ।

सूचना पर तत्काल थाना से टीम लेकर बिलासपुर पहुंचकर संदेही को गुरुनानक चौक बिलासपुर के पास घेराबंदी कर पकड़ थाना लाकर पूछताछ करने पर संदेही द्वारा पुलिस को काफी गुमराह करने का प्रयास किया गया परंतु सख्ती से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकारते बताया कि मृतक व आरोपी दोनों जुआ खेलते थे आरोपी कुछ लोगों से उधारी पैसा लिया था जिस कारण आरोपी का कर्जा हो गया था। आरोपी द्वारा उसी दौरान मृतक के पास ₹60000 देख लालच में आकर प्लान बना कर मृतक को मृतक के घर में दिनांक 10.09.2022 के रात्रि शराब पिलाकर सुलाने के बाद घर के अंदर रखे लोहे का घन से मृतक के गले में दो बार वार कर नाक मुंह को अपनी हाथ में दबाकर मृतक की हत्या कर उसके शव को एक कमरे से दूसरे कमरे में ले जाकर घर में बाहर से ताला बंद करके चाबी को छुपा कर ₹60000 को लेकर भाग जाना बताया

जिसमें से ₹40000 को घूमने फिरने में खर्चा करना स्वीकार किया आरोपी के कब्जे से नगद ₹20000 जब्त कर आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे का घन व ताले का एक चाबी जब्त किया जाकर आरोपी को विधिवत् दिनांक 24/09/22 के 12 / 30 बजे गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।उपरोक्त कार्यवाही में-निरी0 मोहन भारद्वाज, स ऊ नि दाऊ लाल बरेठ, प्रधान आरक्षक रामबहोर सिन्हा, आरक्षक हरिशंकर चंद्रा, मूपेंद्र सिंह भारद्वाज, राकेश आनंद, दिनेश लहरे, राजेश यादव की महत्वपूण् भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
दस लाख के कर्ज ने ली दो जान! शराब में सुहागा मिलाकर दो लोगों की हत्या, पामगढ़ डबल मर्डर केस का खुलास... दूरस्थ जनजातीय अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी दस्तक, 18 जिलों में 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट सक्रिय... बिलासपुर:- कॉपी ट्रेडिंग के नाम पर सिम्स के डेंटल सर्जन से 6.88 लाख की ऑनलाइन ठगी, 14 लाख का मुनाफा ... बिलासपुर में दर्दनाक हादसा, अंतिम संस्कार के दौरान जलती चिता में घुसी आटो, मामा-भांजा झुलसे, आग में ... बिलासपुर: इंजेक्शन के ओवरडोज से महिला की मौत का आरोप.. मोपका के शिव मेडिसिटी अस्पताल में परिजनों ने ... दुर्गा झांकी देखने गए किराएदार, पीछे से टूट गया मकान का ताला... अलमारी से 80 हजार पार, पचपेड़ी:- बीड़ी नहीं दी तो भड़के युवक, छात्र पर बरसाए लात-घूंसे और बेल्ट, बीच-बचाव करने पहुंचे दोस्त... पटाखा फोड़ने को लेकर गनियारी में बवाल, महिला के बेटे को पत्थर से मारा, कार का शीशा तोड़ा, दूसरे पक्ष... शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, पार्षद समेत दो की संदिग्ध मौत....चार लोग बैठे थे साथ, बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी