रतनपुर

ठग महिलाओं का गिरोह हुआ सक्रिय….जेवरात की नकल उतारने का झांसा देकर सोने चांदी के गहनों पर करते है हाथ साफ, एक और मामला आया सामने

जुगनू तंबोली

रतनपुर – जेवरात की नकल उतारने का झांसा देकर महिला ठग हजारों रुपए के सोने चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गई। ठगी की शिकार महिला के पति ने घटना की शिकायत रतनपुर थाने में की है। रतनपुर नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड 15 मेण्ड्रापारा निवासी राजेश कुमार पिता हीरा लाल की पत्नी श्यामा बाई 16 जून की सुबह 10-11 बजे घर पर अकेली थी। इसी दौरान 2 महिला आयीं, उन्होंने कहा कि हम कढाई में छाप बनाते है। अपने नाक में पहने सोने की फुल्ली व कढ़ाई को दो इसकी नक्काशी की नकल बनाएंगे। इसके पैसे हमें शासन से मिलेगा। श्यामा ने नाक में पहनी सोने का फुल्ली व कढ़ाई दी। जिसे लेकर नकल उतारने के बाद फुल्ली को वापस देकर छाप को विदेश भेजने की बोल कर चले गये। इसके बाद दूसरे दिन 17 जून को सुबह 10-11 बजे के बीच ठग महिलाएं फिर आई।

उन्होंने छाप बनाने के लिए घर में रखे व शरीर में पहने सोने चांदी के जेवरात जिसमें चांदी का पायल 3 नग, कान के तरकी सोने का 1नग, चांदी का लच्छा 1नग, चांदी – हॉफ करधन 1 नग, पांच फर का सोने का माला 1 नग को श्यामा बाई से मांगे। जेवरात लेने के बाद ठग महिलाओं ने छाप बनाकर कल जेवरात लाकर दे देगें कहकर चले गए। घटना के कुछ समय बाद श्यामा को एहसास हुआ कि उसे ठग लिया गया है। उसने घर आने पर घटना की जानकारी अपने पति राजेश कुमार को दी। आसपास काफी पतासाजी करने के बाद भी ठग महिलाओं की कोई जानकारी नहीं मिली। राजेश कुमार ने मामले की शिकायत रतनपुर थाने में कर अपराध दर्ज कर कार्यवाही करने की मांग की है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी: जयरामनगर रेलवे फाटक अब 24 मार्च तक रहेगा बंद...इन रास्तों का करें उपयोग, शिक्षक हत्याकांड के फरार आरोपी ने घर पहुँचकर लगाई फांसी...पुलिस के हाथ लगने से पहले मौत को लगाया गले... VIDEO:- छत्तीसगढ़ में फिर पकड़ी गई अफीम की खेती…अब रायगढ़ जिले के तमनार में लहलहा रही थी हरियाली, मच... बिलासपुर: ऑनलाइन सट्टे पर बड़ी कार्रवाई... लाखों की नगदी और लग्जरी सामान के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार खनिज विभाग ने फिर की घेराबंदी, खनिजो का अवैध परिवहन करने वाले 5 हाइवा और 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, खाद्य सुरक्षा विभाग हुआ अलर्ट..नवरात्रि और गर्मी को देखते हुए वाटर प्लांट और संस्थाओं की हुई जांच, प... सीपत: चखना सेंटर में सेना के जवान पर हमला...संचालक और कर्मचारियों ने की मारपीट,पुलिस कार्रवाई पर उठे... बिलासपुर: पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला...महिला थाने के पास गला काटने की कोशिश बकरी-बकरा चोर गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार...अन्य साथियों की तलाश जारी, कब्जे से बिक्री रकम जब्त जमीन विवाद में शिक्षक की निर्मम हत्या....फिर शव को जलाने का प्रयास, क्षेत्र में सनसनी