रतनपुर

शारदीय क्वार नवरात्रि महोत्सव प्रारंभ…सिद्ध शक्ति पीठ माँ महामाया देवी मंदिर में 25 हजार ज्योति कलश हुए प्रज्वलित

जुगनू तंबोली

रतनपुर – शारदीय नवरात्रि महोत्सव आज से शुरू हो गया है। महामाया मंदिर में नवरात्र के पहले दिन विशेष पूजा अर्चना के साथ 25 हजार मनोकामना ज्योति कलश प्रज्जवलित किए गए। साथ ही शतचंडी रूज्ञ यज्ञ, श्रीमद् देवी भागवत कथा, माता सेवा प्रतियोगिता सहित विभिन्न अनुष्ठान भी आज से प्रारंभ हो गए। हजारो वर्ष प्राचीन आदिशक्ति श्री महामाया देवी मंदिर में आज से शारदीय क्वार नवरात्रि शुरू हो गया है जो आगामी 9 दिनों तक तक चलेगा ।

नवरात्रि पर मंदिर की आकर्षक सजावट की गई है तथा दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं । महामाया मंदिर में प्रातः घट स्थापना कर विशेष पूजा अर्चना की गई तथा मुख्य ज्योति कलष के साथ 25 हजार मनोकामना ज्योति कलष प्रज्जवलित की गई । इसके साथ ही मंदिर परिसर में दुर्गा सप्तषती पाठ, श्रीमद् देवी भागवत व श्रीमद् भागवत पुराण का पाठ, शतचंडी यज्ञ, प्रवचन एवं माता सेवा गीत प्रतियोगिता भी शुरू हो गया।

नवरात्र के दौरान दैनिक पूजा सुबह 6 बजे प्रभात आरती व शाम 7 बजे से दुर्गा चालीसा, शीतलाष्टकम, अन्नपूर्णा स्तोत्रम विध्यवासिनी चालीसा महालक्ष्मी स्तोत्र के साथ महाआरती होगी। वही महामाया मंदिर मे बाहर से आने वाले दर्शनार्थियों के लिए रहने की व्यवस्था महामाया मंदिर टस्ट के द्वारा की गई है।

माँ महामाया देवी मंदिर रतनपुर से सीधा प्रसारण….

error: Content is protected !!
Letest
'कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट' के विजेताओं का सम्मान, अमर अग्रवाल बोले– खेल संस्कृति और सकारात्मक सोच को ... पचपेड़ी: पेड़ पर लटकती मिली 19 वर्षीय युवक की लाश...शाम में निकला था घर से, बिलासपुर: ऋषिकेश घूमने गया परिवार, पीछे से सूना घर बना चोरों का निशाना! एसी उखाड़कर घुसे बदमाश, लाखो... VIDEO बिलासपुर:- चप्पल के चक्कर में चली गई जान! विंध्यासर एनीकट के तेज बहाव में बहा राजमिस्त्री, दो ... बाइक की टक्कर से घायल खमतराई पूर्व सरपंच ने तोड़ा दम...आरोपी चालक की तलाश तेज अब स्पीड पर रहेगी पैनी नजर: बिलासपुर में जगह-जगह लगे गति सीमा बोर्ड, 40 किमी से तेज दौड़ाई गाड़ी तो ... पेपर लीक और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में तिफरा में गरजी कांग्रेस...केंद्र सरकार के खिलाफ जो... शराबी युवक का आतंक...मोहल्ले में आने से रोका था राजमिस्त्री पर किया धारदार हथियार से हमला, पचपेड़ी:- शिवनाथ नदी में मछली पकड़ने उतरा युवक लापता, तीन जिलों की पुलिस और एसडीआरएफ ने संभाला मोर्च... घर के सामने से चोरी हुई वर्ना कार का कोरी डेम के पास एक्सीडेंट, वाहन छोड़कर भागे चोर... पुलिस जांच म...