रायपुर

शराब के नशे में धुत्त पुलिसकर्मी का वीडियो हुआ वायरल, हंगामा मचाते हुए दो युवकों के साथ की मारपीट…..फिर चौराहे में वर्दी की उतारी इज्जत

रमेश राजपूत

रायपुर – प्रदेश की राजधानी में एक बार फिर शराबी पुलिसकर्मी ने वर्दी की अस्मत को तार-तार कर दिया बीच चौक पर लोगों से गाली गलौज करते हुए दो युवकों को बेरहमी से पीट दिया ये पूरा मामला कबीर नगर थाना का है जहाँ नशेड़ी पुलिसकर्मी ने शराब की लत की वजह से वर्दी की गरिमा को शर्मसार कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार नशे में धुत आरक्षक नारायण चतुर्वेदी है जो खुद कबीर नगर थाने में पदस्थ है, पर शराब के आदि नारायण ने हद ही पार कर दी और रोड में वर्दी उतारकर सबके सामने गुंडागर्दी करते हुए, दो लोगो के ऊपर ताबड़तोड़ हमला करते हुए लहूलुहान कर दिया, जब इससे उसका मन नही भरा तो उसने वीडियो बनाने वाले से भी मारपीट कि, साथ ही उसका मोबाइल छीनने की कोशिश किया।


उसने वीडियो में कहा कि उसने ही कि वीडियो बनाने वाले के भाइयों को उसने ही मारा है, सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में साफ देख सकते है कि किस तरह नशे में धुत पुलिसकर्मी सरेराह वर्दी को बदनाम करने ज़रा सी भी कसर नही छोड़ी। पहले ही पुलिस की छवि लोगों में ठीख नही है लोग पुलिस कर्मियों से डरते है क्योकि कुछ पुलिसकर्मी खाकी का सहारा लेकर आमजन के साथ अत्याचार करते है और ऐसे ही शराबी पुलिस वालों के कारण ही पुलिस की छवि धूमिल हो रही है, जब नशे में पुलिस ही ऐसी हरकत करेगी तो जनता आखिर किससे मदद मांगेगी।

error: Content is protected !!
Letest
मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेसी नेता पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला... तीन नकाबपोश बदमाशों ने डंडे और नुकी... पचपेड़ी: शक की आग में उजड़ा परिवार.. चरित्र संदेह ने ली पत्नी की जान, 12 दिन जिंदगी से लड़ने के बाद म... पंचायत सचिव सस्पेंड:- अनुशासनहीनता और आदेशों की अवहेलना पर हुई कार्रवाई, बिलासपुर में सट्टे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का छापा... मोबाइल, प्रिंटर और 50 हजार से ज्यादा नकदी जब्... न्यायधानी में खौफनाक वारदात.. पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी, दूसरे कमरे में ब... VIDEO कोटा:- खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार के तीन सदस्यों ... वर्दी की आड़ में विश्वासघात.. शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार, मस्तूरी:- खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरे करंट से महिला की मौत....जांच में जुटी पुलिस कम दाम में किराना सामान दिलाने का झांसा... व्यवसायी से 15 लाख की ठगी, परिवार सहित फरार हुआ आरोपी, बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम,