पचपेड़ी

शिवनाथ नदी में नहाने गए युवक की डूबकर हुई मौत, 5 km. दूर मिली लाश,पचपेड़ी थाना क्षेत्र की घटना

उदय सिंह

पचपेड़ी –थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जोंधरा निवासी युवक की जोंधरा शिवनाथ नदी स्थित स्टाफ डैम में रविवार को नहाने गए युवक की डूबकर मौत हो गई। जिसकी लाश आज जोंधरा स्टाफ डैम से करीब 5 km की दूरी ग्राम कुकुर्दीकला के धान मंडी के पास आज लाश नदी में तैरती हुई मिली।मिली जानकारी के पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम जोंधरा निवासी कोंदा पटेल पिता स्व: बाबूराम पटेल उम्र 70 वर्ष ने आज 12 बजे के आसपास पचपेड़ी थाना पहुँच पुलिस को सूचना दी कि उसका पुत्र कलेश्वर पटेल पिता कोंदा पटेल उम्र 35 वर्ष जो रविवार सुबह जोंधरा स्थित शिवनाथ नदी में बने स्टाफ डैम नहाने गया था।जो नहाने के दौरान नदी में झलांग लगाई लेकिन दोबारा वापस नदी से बाहर नही आया जिसको आसपास के अन्य ग्रामीणों ने देखा।

जिसके बाद कलेश्वर के पिता कोदा पटेल को इसकी जानकारी दी जिसके बाद परिजन खोजबीन में लगी हुई थी लेकिन कल कलेश्वर का कही पता नही चल पाया था आज सुबह ग्राम कुकुर्दीकला के ग्रामीणों ने धान खरीदी केंद्र (मंडी) के पास एक व्यक्ति की लाश तैरती हुई देखी गई सूचना बाद परिजन मौके पर पहुंच शव को मृतक की पहचान म्रतक के पिता ने अपने पुत्र के रूप में की। मृतक के पिता ने बताया कि मृतक की मानसिक संतुलन ठीक नही था तथा उसका इलाज हॉस्पिटल में चल रहा था।सूचना के बाद पचपेड़ी पुलिस मृतक के शव को बाहर निकलवा पोस्टमार्टम में भेज आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
दस लाख के कर्ज ने ली दो जान! शराब में सुहागा मिलाकर दो लोगों की हत्या, पामगढ़ डबल मर्डर केस का खुलास... दूरस्थ जनजातीय अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी दस्तक, 18 जिलों में 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट सक्रिय... बिलासपुर:- कॉपी ट्रेडिंग के नाम पर सिम्स के डेंटल सर्जन से 6.88 लाख की ऑनलाइन ठगी, 14 लाख का मुनाफा ... बिलासपुर में दर्दनाक हादसा, अंतिम संस्कार के दौरान जलती चिता में घुसी आटो, मामा-भांजा झुलसे, आग में ... बिलासपुर: इंजेक्शन के ओवरडोज से महिला की मौत का आरोप.. मोपका के शिव मेडिसिटी अस्पताल में परिजनों ने ... दुर्गा झांकी देखने गए किराएदार, पीछे से टूट गया मकान का ताला... अलमारी से 80 हजार पार, पचपेड़ी:- बीड़ी नहीं दी तो भड़के युवक, छात्र पर बरसाए लात-घूंसे और बेल्ट, बीच-बचाव करने पहुंचे दोस्त... पटाखा फोड़ने को लेकर गनियारी में बवाल, महिला के बेटे को पत्थर से मारा, कार का शीशा तोड़ा, दूसरे पक्ष... शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, पार्षद समेत दो की संदिग्ध मौत....चार लोग बैठे थे साथ, बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी