बिलासपुर

मतगणना कार्य से अनुपस्थित पटवारी सस्पेंड… निर्वाचन कार्य में लापरवाही बनी वजह,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – नगर पालिक निगम बिलासपुर के सहायक रिटर्निंग अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, पटवारी हल्का नंबर 32 सरकण्डा के पटवारी पराग महिलाने तहसील-बिलासपुर को 15 फरवरी 2025 को मतगणना संबंधी कार्यों में अनुपस्थित रहने पर सस्पेंड कर दिया है। सहायक रिटर्निंग अधिकारी ने पाया कि उक्त पटवारी के मतगणना कार्यों में उपस्थित नही होने की वजह से बाधा उत्पन्न हुई।

प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 के तहत यह कार्रवाई की है। उक्त पटवारी को सस्पेंड कर तहसील कार्यालय बिलासपुर में संलग्न किया गया है। इसके साथ ही विकास कुमार जायसवाल, पटवारी, हल्का नंबर 19, ग्राम भरारी, तहसील-बिलासपुर को हल्का नंबर 32 सरकंडा का प्रभार सौंपा गया है।

error: Content is protected !!
Letest
दस लाख के कर्ज ने ली दो जान! शराब में सुहागा मिलाकर दो लोगों की हत्या, पामगढ़ डबल मर्डर केस का खुलास... दूरस्थ जनजातीय अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी दस्तक, 18 जिलों में 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट सक्रिय... बिलासपुर:- कॉपी ट्रेडिंग के नाम पर सिम्स के डेंटल सर्जन से 6.88 लाख की ऑनलाइन ठगी, 14 लाख का मुनाफा ... बिलासपुर में दर्दनाक हादसा, अंतिम संस्कार के दौरान जलती चिता में घुसी आटो, मामा-भांजा झुलसे, आग में ... बिलासपुर: इंजेक्शन के ओवरडोज से महिला की मौत का आरोप.. मोपका के शिव मेडिसिटी अस्पताल में परिजनों ने ... दुर्गा झांकी देखने गए किराएदार, पीछे से टूट गया मकान का ताला... अलमारी से 80 हजार पार, पचपेड़ी:- बीड़ी नहीं दी तो भड़के युवक, छात्र पर बरसाए लात-घूंसे और बेल्ट, बीच-बचाव करने पहुंचे दोस्त... पटाखा फोड़ने को लेकर गनियारी में बवाल, महिला के बेटे को पत्थर से मारा, कार का शीशा तोड़ा, दूसरे पक्ष... शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, पार्षद समेत दो की संदिग्ध मौत....चार लोग बैठे थे साथ, बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी