बिलासपुर

गायब नाबालिग लड़की रायपुर से बरामद… झांसा देकर युवक ले गया था अपने साथ

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर- नाबालिग को अपहरण करने वाले आरोपी को पकड़ने में कोनी पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने नाबालिग सहित आरोपी को रायपुर से बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार कोनी थाने अंतर्गत रहने वाले 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के परिजनों ने 14 सितंबर को कोनी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी 13 सितंबर से दोपहर एक बजे से नही मिल रही है। प्रार्थिया के मुताबिक 13 सितंबर को घर के सभी सदस्य बाहर गए हुए थे। घर में नाबालिग लड़की और उसकी मां बस थी। शाम जब घर के सभी सदस्य पहुंचे तो नाबालिग लड़की की आस-पास परिजनों, रिस्तेदारों और पड़ोसियों से पुछताछ की।

लेकिन लड़की का कुछ पता नहीं चला। जिसपर उन्होंने घटना की शिकायत कोनी थाने में दर्ज कराई थी। इस बीच पुलिस मामले की जांच कर रही थी। तभी सायबर सेल और मुखबिर से सूचना मिली कि
तेलीबांधा निवासी सागर बंजारे ने लड़की को बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। जिसे वह रायपुर में रखा हुआ है। उक्त मामले में कोनी पुलिस ने तत्काल टीम बनाकर मौके पर दबिश दी। जहा से आरोपी सागर बंजारे को नाबालिक के साथ पकड़ा। वही आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
दस लाख के कर्ज ने ली दो जान! शराब में सुहागा मिलाकर दो लोगों की हत्या, पामगढ़ डबल मर्डर केस का खुलास... दूरस्थ जनजातीय अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी दस्तक, 18 जिलों में 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट सक्रिय... बिलासपुर:- कॉपी ट्रेडिंग के नाम पर सिम्स के डेंटल सर्जन से 6.88 लाख की ऑनलाइन ठगी, 14 लाख का मुनाफा ... बिलासपुर में दर्दनाक हादसा, अंतिम संस्कार के दौरान जलती चिता में घुसी आटो, मामा-भांजा झुलसे, आग में ... बिलासपुर: इंजेक्शन के ओवरडोज से महिला की मौत का आरोप.. मोपका के शिव मेडिसिटी अस्पताल में परिजनों ने ... दुर्गा झांकी देखने गए किराएदार, पीछे से टूट गया मकान का ताला... अलमारी से 80 हजार पार, पचपेड़ी:- बीड़ी नहीं दी तो भड़के युवक, छात्र पर बरसाए लात-घूंसे और बेल्ट, बीच-बचाव करने पहुंचे दोस्त... पटाखा फोड़ने को लेकर गनियारी में बवाल, महिला के बेटे को पत्थर से मारा, कार का शीशा तोड़ा, दूसरे पक्ष... शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, पार्षद समेत दो की संदिग्ध मौत....चार लोग बैठे थे साथ, बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी