पचपेड़ी

फिर 10 साल की मासूम बनी हवस की शिकार…अधेड़ ने घर बुलाकर दिया घटना को अंजाम

उदय सिंह

मस्तूरी/पचपेड़ी-थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोडाडीह में एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति द्वारा 10 साल की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जिसमे परिजनों के शिकायत के चंद घंटो के भीतर ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार सोडाडीह निवासी नाबालिग लड़की 23 सितंबर दोपहर को आरोपी छबीलाल लाल साहू के घर के पास खेल रही थी। तभी आरोपी ने नाबालिग को पानी भरने के बहाने अपने घर बुलाया। और उसके साथ बल पूर्वक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

जिसके बाद नाबालिग को डरा धमकाकर किसी से यह बात नही बोलने की हिदायत दी। पर नाबालिग की हालत देखकर परिजनों ने जब पुछताछ की तो नाबालिग लड़की ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। जिसके बाद परिजनों ने गांव के रहने वाले छबीलाल लाल साहू घटना की शिकायत पचपेड़ी थाने में दर्ज कराई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
दस लाख के कर्ज ने ली दो जान! शराब में सुहागा मिलाकर दो लोगों की हत्या, पामगढ़ डबल मर्डर केस का खुलास... दूरस्थ जनजातीय अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी दस्तक, 18 जिलों में 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट सक्रिय... बिलासपुर:- कॉपी ट्रेडिंग के नाम पर सिम्स के डेंटल सर्जन से 6.88 लाख की ऑनलाइन ठगी, 14 लाख का मुनाफा ... बिलासपुर में दर्दनाक हादसा, अंतिम संस्कार के दौरान जलती चिता में घुसी आटो, मामा-भांजा झुलसे, आग में ... बिलासपुर: इंजेक्शन के ओवरडोज से महिला की मौत का आरोप.. मोपका के शिव मेडिसिटी अस्पताल में परिजनों ने ... दुर्गा झांकी देखने गए किराएदार, पीछे से टूट गया मकान का ताला... अलमारी से 80 हजार पार, पचपेड़ी:- बीड़ी नहीं दी तो भड़के युवक, छात्र पर बरसाए लात-घूंसे और बेल्ट, बीच-बचाव करने पहुंचे दोस्त... पटाखा फोड़ने को लेकर गनियारी में बवाल, महिला के बेटे को पत्थर से मारा, कार का शीशा तोड़ा, दूसरे पक्ष... शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, पार्षद समेत दो की संदिग्ध मौत....चार लोग बैठे थे साथ, बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी