बिलासपुर

हथियार के साथ एक आरोपी गिरफ्तार.. तलवार लहरा कर फैला रहा था दहशत

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत दहशतगर्दी फैलाने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक नग तलवार जप्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार कतियापारा चौक सुलभ काम्पलेक्स के पास कतियापारा निवासी अविनाश सिंह ऊर्फ गोल्डी एक बडा सा तलवार लेकर कतियापारा चौक मे घुम रहा था। रविवार को रात करीब 12 बजे वहां से आने जाने वाले लोगो को डरा रहा है। जिसपर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में अपना डर फैलाने के उद्देश्य से आरोपी युवक ऐसे कृत्य कर रहा था। जिसकी भनक लगते ही सिटी कोतवाली पुलिस ने तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी भारती मरकाम स उ नि विजय राठौर प्रधान आरक्षक 397 फुल सिंह आरक्षक 54 प्रेम सूर्यवंशी आरक्षक 1116 गोकुल जांगड़े का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
दस लाख के कर्ज ने ली दो जान! शराब में सुहागा मिलाकर दो लोगों की हत्या, पामगढ़ डबल मर्डर केस का खुलास... दूरस्थ जनजातीय अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी दस्तक, 18 जिलों में 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट सक्रिय... बिलासपुर:- कॉपी ट्रेडिंग के नाम पर सिम्स के डेंटल सर्जन से 6.88 लाख की ऑनलाइन ठगी, 14 लाख का मुनाफा ... बिलासपुर में दर्दनाक हादसा, अंतिम संस्कार के दौरान जलती चिता में घुसी आटो, मामा-भांजा झुलसे, आग में ... बिलासपुर: इंजेक्शन के ओवरडोज से महिला की मौत का आरोप.. मोपका के शिव मेडिसिटी अस्पताल में परिजनों ने ... दुर्गा झांकी देखने गए किराएदार, पीछे से टूट गया मकान का ताला... अलमारी से 80 हजार पार, पचपेड़ी:- बीड़ी नहीं दी तो भड़के युवक, छात्र पर बरसाए लात-घूंसे और बेल्ट, बीच-बचाव करने पहुंचे दोस्त... पटाखा फोड़ने को लेकर गनियारी में बवाल, महिला के बेटे को पत्थर से मारा, कार का शीशा तोड़ा, दूसरे पक्ष... शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, पार्षद समेत दो की संदिग्ध मौत....चार लोग बैठे थे साथ, बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी