बिलासपुर

निलंबित पटवारी कौशल यादव हुए बहाल..कलेक्टर ने दी राहत

रमेश राजपूत

बिलासपुर – तहसील के चर्चित पटवारी कौशल यादव को कलेक्टर सौरभ कुमार ने निलम्बन से बहाल कर दिया है। आपको बता दें कि विधानसभा में मोपका के भोंदूदास प्रकरण की गूंज उठने के बाद जुलाई माह में कौशल यादव पटवारी को निलम्बित कर दिया गया था। लेकिन बाद में जाँच में यह साबित होने के बाद कि मोपका का भोंदूदास प्रकरण कौशल यादव के कार्यकाल का नहीं था जबकि वर्ष 2015-2016 में घोटाला के समय कौशल यादव की मोपका में पोस्टिंग ही नहीं थी। उस समय कौशल यादव मुंगेली शहर के पटवारी हुआ करते थे। वह वर्ष 2020 में मोपका आए। कलेक्टर ने मानवीय आधार पर और न्याय संगत निर्णय लेते हुए कौशल यादव को बहाल कर दिया है। बहरहाल बिलासपुर का राजस्व विभाग अभी विपक्षी दल भाजपा के निशाने पर है। बिलासपुर तहसील का राजस्व विभाग पटरी पर नहीं आ पा रहा है। आए दिन घोटालों की झड़ी लगे रहती है। एक पटवारी अशोक जायसवाल विगत एक माह से भोंदूदास घोटाले में जेल में बंद है। पुलिस के अनुसार अभी और भी कई रसूखदार और राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारी हवालात की हवा खाने जा सकते हैं। जिसमें एक पूर्व चर्चित तहसीलदार के भी रडार में आ सकने की चर्चा है।

error: Content is protected !!
Letest
30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये, बिलासपुर: फसल चराने की मामूली बात पर खूनी खेल, जबरन कीटनाशक पिलाकर किसान की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: राखी खरीदने बाजार पहुंची महिला के पर्स से डेढ़ लाख के जेवर पार...शनिचरी के कपड़ा बाज़ार में ... रक्षाबंधन के दिन बिलासपुर में दो हत्याओं से सनसनी...भाई ने भाई की ली जान तो वही शराब भट्ठी में लाइन ...