बिलासपुर

ईडी ले रहे विद्युत वितरण केंद्रों का जायजा…निरीक्षण कर खामियों को दूर करने निर्देश

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर- मगंलवार को छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड बिलासपुर क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक संजय पटेल, पेण्ड्रारोड़ संभाग के दौरे में रहे। जहा उन्होंने 33/11 केव्ही उपकेन्द्र लखराम के निरीक्षण में पहुंचे और अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत व्यवस्था सुचारू बनाये रखने के निर्देश दिए हैं। कार्यपालक निदेशक संजय पटेल ने उपस्थित अधिकारियों को उपकेन्द्र की साफ-सफाई, 11 केव्ही फीड़र और कन्ज्यूमर टैगिंग, डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स व एबी स्विच कॉटेक्ट, डी.ओ. फ्यूज, कंडक्टर क्लीयरेंस, डीपी पर लगे हुये सामग्री की विस्तृत जानकारी लेते हुए, किट कैट यूनिट लगाने के निर्देश दिए हैं। वही ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध विद्युत व्यवस्था बनाये रखने तथा उपभोक्ताओं के विद्युत संबंधी समस्याओं के त्वरित निदान हेतु आवश्यक कार्यवाही करने, विद्युत लाइनों के व्यवधान पर सतत् निगरानी रखने एवं विद्युत उपकरणों में आने वाली खराबियों का शीघ्र ही सुधार कार्य पूर्ण करने को कहा है। इस दौरान अधीक्षण अभियंता पी.के.कोमेजवार, बी.पी.जायसवाल, कार्यपालन अभियंता अमर चौधरी, हेमंत चंद्रा एवं सहायक अभियंता आर.एल.शाकुरे उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Letest
अधिवक्ता आराधना हत्याकांड का खुलासा...प्यार, धोखा और हत्या की खौफनाक साजिश, शादीशुदा प्रेमी गिरफ्तार... गोवा के विला से चल रहा था मध्य भारत का सबसे बड़ा ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट...रायगढ़ पुलिस का बड़ा खुलासा... बिलासपुर:- चमत्कार के झांसे में मेडिकल संचालक से 50 हजार की ठगी...कथित बाबा सोने की अंगूठी और नगदी ल... मस्तूरी:- मनरेगा कार्य के दौरान गिरी आकाशीय बिजली...पेड़ के नीचे खड़े पिता - पुत्री आये चपेट में शराब पीने से रोका तो भड़क उठा आरोपी… बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग की डंडे से हमला कर हत्या, पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों से मचा हड़कंप...पंपों पर लंबी कतारें… कई जगह ड्राई हुए पेट्रोल पंप, लोग प... पुरानी रंजिश में जानलेवा हमला, बिल्हा पुलिस ने 2 नाबालिग सहित 4 आरोपियों को दबोचा पीएम आवास योजना में बड़ा खेल... मजदूरी राशि हितग्राहियों तक पहुंचने से पहले गायब, भटचौरा में फूटा ग्... बिलासपुर में फर्जी चेकिंग के नाम पर ठगी, युवक से डेढ़ लाख के सोने के जेवर लेकर आरोपी फरार जमीन विवाद में खूनी खेल... पिता-पुत्र ने पूरे परिवार को उतारा मौत के घाट, जांजगीर-चांपा में चौहरे हत...