बिलासपुर

VIDEO:- डीईओ ने स्कूलों का किया आकस्मिक निरीक्षण….नदारद मिले प्राचार्य-शिक्षक…. कारण बताओ नोटिस जारी

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी अनिल तिवारी सहित अन्य अधिकारियों द्वारा जिले के बिल्हा एवं मस्तुरी ब्लॉक अंतर्गत विभिन्न शासकीय शालाओं का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान शासकीय हाईस्कूल फरहदा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला गतौरा एवं शासकीय बालक प्राथमिक शाला गतौरा बंद पाए गए एवं संबंधित संस्था के प्राचार्य, प्रधान पाठक एवं शिक्षक-शिक्षकाएं अनुपस्थित पाए गए। डीईओ ने इन शालाओं में कार्यरत प्राचार्य, प्रधान पाठक एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं को नोटिस जारी करते हुए 3 दिवस के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने कहा है। संतोषजनक प्रतिउत्तर प्राप्त नहीं होने पर अकार्य दिवस मानकर एक दिवस का वेतन रोकने सहित अनुशासनात्क कार्यवाही की जाएगी।

जिले के शिक्षको से डीईओ ने की अपील…

डीईओ ने बताया कि बिल्हा एवं मस्तुरी ब्लॉक के शासकीय हाईस्कूल फरहदा, शासकीय हायर सेकेण्डरी गतौरा, शासकीय प्राथमिक शाला अनुसूचित जाति मोहल्ला गतौरा, प्राथमिक आदिवासी मोहल्ला गतौरा, प्राथमिक शाला जनकपहरी (गतौरा) एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला गतौरा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। अनुपस्थित पाए जाने वाले कर्मचारियों में शासकीय हाईस्कूल फरहदा की प्राचार्य माधुरी मानुरकर एवं समस्त स्टाफ, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गतौरा के प्राचार्य आरसी चौधरी सहित समस्त स्टाफ, शासकीय प्राथमिक शाला गतौरा की मनोरमा राठौर, मधुकांत सोनी, सरस्वती राठौर, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला की प्रधान पाठक उषा पाण्डेय, शिक्षक मिन्टु साण्डे, हेमलता राठौर, चित्रकांत शर्मा, अनिता देवी राठौर, उत्तरा बरिहा, फलप्रदा पटेल, माधुरी प्रधान, शकुंतला टोण्डे, भृत्य कैलाश महिलांगे, शासकीय प्राथमिक शाला अनुसूचित जाति मोहल्ला गतौरा के शिक्षक अमित मनहर, जय प्रकाश पाण्डेय, वर्षा रानी पाण्डेय, मेरी मिश्मा केरकेट्टा एवं सफाई कर्मचारी शामिल है। इसके अलावा बुधवार सुबह डीईओ अनिल तिवारी ने करीब आधे दर्जन स्कूलों का औचक निरीक्षण किया है जहां भी कई शिक्षक अनुपस्थित मिले है। जिन्हे भी देर शाम नोटिस जारी किया जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
दस लाख के कर्ज ने ली दो जान! शराब में सुहागा मिलाकर दो लोगों की हत्या, पामगढ़ डबल मर्डर केस का खुलास... दूरस्थ जनजातीय अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी दस्तक, 18 जिलों में 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट सक्रिय... बिलासपुर:- कॉपी ट्रेडिंग के नाम पर सिम्स के डेंटल सर्जन से 6.88 लाख की ऑनलाइन ठगी, 14 लाख का मुनाफा ... बिलासपुर में दर्दनाक हादसा, अंतिम संस्कार के दौरान जलती चिता में घुसी आटो, मामा-भांजा झुलसे, आग में ... बिलासपुर: इंजेक्शन के ओवरडोज से महिला की मौत का आरोप.. मोपका के शिव मेडिसिटी अस्पताल में परिजनों ने ... दुर्गा झांकी देखने गए किराएदार, पीछे से टूट गया मकान का ताला... अलमारी से 80 हजार पार, पचपेड़ी:- बीड़ी नहीं दी तो भड़के युवक, छात्र पर बरसाए लात-घूंसे और बेल्ट, बीच-बचाव करने पहुंचे दोस्त... पटाखा फोड़ने को लेकर गनियारी में बवाल, महिला के बेटे को पत्थर से मारा, कार का शीशा तोड़ा, दूसरे पक्ष... शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, पार्षद समेत दो की संदिग्ध मौत....चार लोग बैठे थे साथ, बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी