बिलासपुर

एटीएम में आगजनी करने वाला आरोपी गिरफ्तार…मामले में जारी थी तलाश

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – बीते महीने इंदु चौक स्थित एटीएम को आग लगाने वाले आरोपी की पहचान करते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है यह घटना 7 अगस्त की बताई जा रही है जहां पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम मे रविवार रात्रि करीबन 10.10 बजे मे एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा एटीएम मे घुसकर एटीएम को नुकसान पहुंचाने के नियत से माचिस से आग लगाते दिखा जिससे मशीन मे आग लगकर धुंआ निकलते दिखा।

घटना के बाद से ही सिविल लाइन पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की तलाश कर रही थी इसी बीच पुलिस को जानकारी मिली कि घटना को अमेरी निवासी रुपेश यादव द्वारा अंजाम दिया गया था जिस पर उन्होंने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जिसमें आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया सिविल लाइन पुलिस ने मामले में आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी