बिलासपुर

बिलासपुर: बिजली मीटर अपडेट के नाम पर साइबर ठगी… किसान के खाते से 98 हजार रुपये पार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है, जिसमें बिजली मीटर अपडेट करने के नाम पर एक किसान से 98 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली गई। पुलिस ने अज्ञात मोबाइल धारकों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी रविन्द्र नंदन यादव 36 वर्ष निवासी ग्राम धनरास थाना कोटा, हाल मुकाम वार्ड क्रमांक 04 बिल्हा, खेती-किसानी का कार्य करते हैं। उन्होंने थाना बिल्हा में लिखित शिकायत दर्ज कराई कि 27 फरवरी 2026 की सुबह करीब 10 बजे उनके मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति का कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को विद्युत विभाग का कर्मचारी बताते हुए बिजली मीटर अपडेट करने की बात कही। आरोपी ने प्रार्थी को मोबाइल में एक एप डाउनलोड कर इंस्टॉल करने के लिए कहा। जैसे ही एप इंस्टॉल किया गया, उनका मोबाइल हैक हो गया और कुछ ही देर में उनके एसबीआई बैंक खाते से दो अलग-अलग ट्रांजैक्शन में 49-49 हजार रुपये, कुल 98 हजार रुपये निकाल लिए गए। ठगी का एहसास होने पर प्रार्थी ने आरोपी से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन संबंधित मोबाइल नंबर बंद मिला। बाद में व्हाट्सएप पर भेजे गए दूसरे नंबर से भी कोई संपर्क नहीं हो सका। मामले में पुलिस ने मोबाइल नंबर धारकों के खिलाफ धारा 66-D आईटी एक्ट तथा 318(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अज्ञात कॉल पर एप डाउनलोड न करें और बैंक संबंधी जानकारी साझा करने से बचें।

error: Content is protected !!
Letest
न्यायधानी में खौफनाक वारदात.. पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी, दूसरे कमरे में ब... VIDEO कोटा:- खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार के तीन सदस्यों ... वर्दी की आड़ में विश्वासघात.. शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार, मस्तूरी:- खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरे करंट से महिला की मौत....जांच में जुटी पुलिस कम दाम में किराना सामान दिलाने का झांसा... व्यवसायी से 15 लाख की ठगी, परिवार सहित फरार हुआ आरोपी, बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस...