मस्तूरी

मस्तूरी : सड़क पार करते समय बुजुर्ग को बाइक चालक ने मारी ठोकर…गंभीर चोट लगने से हुई मौत, मामला दर्ज

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना क्षेत्र के ग्राम रिस्दा में सड़क दुर्घटना में एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार घटना दिनांक 27 जनवरी 2026 की शाम लगभग 7:40 बजे की है। मृतक बैजनाथ वानी 80 वर्ष पिता स्वर्गीय मयाराम वानी, निवासी ग्राम रिस्दा, घर से मेन रोड स्थित किराना दुकान सामान लेने जा रहे थे।
इसी दौरान ग्राम रिस्दा निवासी विवेक श्रीवास द्वारा मोटरसाइकिल क्रमांक CG 11 C 1307 को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए बुजुर्ग को जोरदार ठोकर मार दिया गया।

दुर्घटना में बैजनाथ वानी के सिर में गंभीर चोट आई। परिजन एवं स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मस्तूरी लाया गया, लेकिन इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।घटना की सूचना पर थाना मस्तूरी पुलिस ने मर्ग क्रमांक 06/2026 धारा 194 बीएनएसएस के तहत मर्ग कायम कर शव पंचनामा की कार्रवाई की। मृतक के परिजनों के कथन एवं जांच के आधार पर पुलिस ने मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ धारा 106 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, न्यायधानी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही - नेत्र सहायक अधिकारी के रिक्त पदों पर RHO की पदोन्नति कछु... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार VIDEO बिलासपुर:- बच्चों को स्कूल से लेने पहुंचे पिता… तभी धू-धू कर जलने लगी क्रेटा कार! कुछ ही देर म... पचपेड़ी - फर्जी चेक देकर जमीन की रजिस्ट्री कराने का आरोप...2.76 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन