बिलासपुर

लोयला स्कूल रोड में मिली युवक की संदिग्ध लाश..हत्या की आशंका, गले और सिर में चोट के निशान

रमेश राजपूत

बिलासपुर – दुर्गा पंडाल से निकले युवक का शव संदिग्ध हालत में मिला है। उसके सिर और गले में चोंट के निशान मिले हैं। वहीं, गमछा गले में फंसा हुआ था, जिससे गला दबाकर उसकी हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है। पुलिस संदेहियों की तलाश कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार सरकंडा क्षेत्र के लिंगियाडीह निवासी संतोष यादव 38 वर्ष होटल में काम करता था।

घर में उसकी पत्नी कविता यादव, 16 साल की बेटी पूजा और 6 साल का बेटा पंकज यादव रहते हैं। बीते मंगलवार की रात संतोष यादव दुर्गा पंडाल में प्रसाद बांटने के लिए निकला था। इसके बाद वह देर रात तक घर नहीं पहुंचा। इस पर परिजन को लगा कि वह दुर्गा पंडाल के पास रह गया होगा। बुधवार की सुबह पुलिस को आसपास के लोगों ने जानकारी दी कि लोयला स्कूल रोड में मटन दुकान के पास युवक की लाश पड़ी है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने पूछताछ कर युवक की पहचान संतोष यादव के रूप में की। इसके बाद उसके छोटे भाई अशोक यादव और परिजन को संतोष की मौत की खबर दी। परिजन जब मौके पर पहुंचे, उसके सिर और गले में चोंट के निशान थे। युवक के गले में गमछा भी फंसा हुआ था, जिससे परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। पुलिस भी प्रथम दृष्टया इसे हत्या मान रही है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

error: Content is protected !!
Letest
सही दवा-शुद्ध आहार अभियान में सख्ती... 15 दवा दुकानों पर छापा, गड़बड़ियों पर नोटिस जारी पुलिस दफ्तर में जहर पीकर बनाया दबाव... युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई, नाबालिग से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म....आरोपी गिरफ्तार बांधा तालाब को बार-बार फोड़ने का आरोप...जल संकट से जूझ रहा ग्राम चौहा, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची शि... सड़क निर्माण में मनमानी या भ्रष्टाचार ?... मस्तूरी जनपद क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की सड़क गुणवत्त... डॉ सीवी रमन यूनिवर्सिटी से लापता छात्र नागपुर में मिला...ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में भागा था हॉस्टल स... बिलासपुर : अमरकंटक एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत... सिरगिट्टी रेलवे ब्रिज के पास हुआ हादसा VIDEO बिलासपुर:- यातायात नियमों को मुंह चिढ़ाते "लैला मजनूं"….नियमों को खुलेआम दे रहे चुनौती, युवाओं... तेज रफ्तार कार का कहर...भारतमाला सड़क पर बाइक सवार युवक की मौत, चालक फरार… मस्तूरी में दर्दनाक हादसा सीपत: बारात में खूनी झड़प…डांस के दौरान युवक पर धारदार हथियार से हमला, कई घायल,