बिलासपुर

मारपीट और हत्या के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य फरार….कतियापारा में बीती रात जमकर हुआ था हंगामा

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – बीती रात सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत फोकट पारा शिव चौक के पास हुए दो गुटों में आपसी विवाद के मामले में एक वृद्ध के मौत के बाद कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है वहीं मामले में जांच की जा रही है स्थानीय पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 6 अक्टूबर रात 12.15 कतियापारा निवासी मंगल लोनिया , प्रहलाद लोनिया ,सुदरिया यादव , परदेशी राजपुत और कृष्णा गौशाला के पास निवासी संतोष यादव , गांधी चौक निवासी मानस मेश्राम उर्फ मल्खान ,रवि यादव पिता श्याम के मध्य आपस में शिव काली मंदिर में लाउड स्पीकर में गाना बंद करने के बाद चालू करने की बात में आपसी विवाद हो गया था।

इस दौरान दोनों ही पक्षों में जमकर लाठी डंडे और रॉड से एक दूसरे पर हमला कर दिया था। जिससे 60 वर्षीय वृद्ध प्रहलाद लूनिया को पैरो में गंभीर अंदरूनी चोटे आयी थी। जिसे गंभीर अवस्था में सिम्स हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था जहां गुरुवार की सुबह 6:45 में वृद्धि के इलाज के दौरान मौत हो गई इधर मामले में मोबाइल वीडियो के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए। महामाया मंदिर के सामने तिफरा निवासी रवि यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है वही घटना की जानकारी होने पर संतोष यादव उर्फ ताना, मल्खान उर्फ मानस भाग गए है। घटना में उपयोग लाठी, डंडा, राड जप्त कर लिया गया है। फरार आरोपी को कोतवाली पुलिस की टीम तलाश कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बच्चा चोर की अफवाह के बीच पुलिस के हत्थे चढ़ी ठगी और चोरी की आरोपी...भीख मांगने वाली 3 महिलाओं को ग्... रायगढ़: जिले में थोक संख्या में पुलिस कर्मियों का हुआ तबादला..एसएसपी ने जारी किए आदेश, न्यायधानी में फिर एक हत्या की वारदात...खेत में युवक की संदिग्ध लाश मिलने से सनसनी, सिर पर घातक वार क... कलयुगी पिता बना हैवान: 5 वर्षीय मासूम बेटे को नहर में डुबोकर की हत्या... आरोपी गिरफ्तार पुराने विवाद में पति ने पत्नी पर किया हंसिये से जानलेवा हमला...गंभीर महिला की शिकायत पर आरोपी गिरफ्त... फर्जी पुलिस बनकर दी धमकी.. युवक ने किया सुसाइड, वीडियो वायरल होने के बाद मामले का हुआ खुलासा, आरोपी ... मुंगेली: घर घुसकर पड़ोसी युवक ने 12 वर्षीय मासूम को बनाया था शिकार, दुष्कर्म का आरोपी अब पहुँचा जेल स्कूल से भागकर आगरा जा रही थीं तीन छात्राएं...ऑटो चालक की सूझबूझ से बची बड़ी घटना, बिलासपुर : खनिजों के अवैध परिवहन पर फिर हुई खानापूर्ति कार्रवाई, 5 हाइवा और 6 ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित 1... युक्तियुक्तकरण में गड़बड़ी का आरोप... पूर्व डीईओ अनिल तिवारी के निलंबन की मांग, महासंघ ने सौंपा ज्ञा...