बिलासपुर

पुरानी रंजिश में जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार… पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर की गिरफ्तारी

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर- आपसी रंजिश में आवेश में आकर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को तोरवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल बीते दिनों लालखदान निवासी प्रार्थी प्रकाश साहू तोरवा थाने में अपने बड़े पिताजी के लड़के जगदेव उर्फ राजा साहू के साथ गांव के ही सूरजपाल एवं उसके साथी एक अन्य अपचारी बालक द्वारा मारपीट करने के साथ जान से मारने के प्रयास करने की शिकायत दर्ज़ कराई थी। जिसमे प्रार्थी ने बताया था कि आरोपियों द्वारा जानलेवा हमला करने से जगदेव उर्फ राजा साहू के सिर में गंभीर चोटे आई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए तोरवा पुलिस ने विशेष टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की पतासाजी कर 24 घंटे के अंदर परिया पारा लालखदान निवासी सूरजपाल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा दिया है। उक्त कार्यवाही में थाना तोरवा प्रभारी फैज होदा शाह उपनिरीक्षक अमृतलाल साहू प्रधान आरक्षक 280 दिनेश आरक्षक 657 उदय पाटले 110 धीरेंद्र सिंह 562 मिथिलेश सोनी आरक्षक 1293 नरेंद्र मार्को 964 कमलेश्वर शर्मा का विशेष सराहनीय योगदान रहा !

error: Content is protected !!
Letest
छठ घाट पर गूंजा सांस्कृतिक एकता का संदेश, पाटलिपुत्र मंच की नई टीम ने ली शपथ...केंद्रीय मंत्री तोखन ... अवैध खाद भंडारण पर कृषि विभाग की कार्रवाई... गोदाम से डीएपी-पोटाश सहित बड़ी मात्रा में खाद जब्त, रतनपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर...अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत कोयले का काला खेल.... हेराफेरी करने वाले कोल डिपो संचालक सरगना सहित 4 गिरफ्तार,3 ट्रेलर और कोयला जब्... छत्तीसगढ़ में 12 तहसीलदारों को मिली डिप्टी कलेक्टर पद पर पदोन्नति...विभिन्न जिलों में हुई नवीन पदस्थ... सीपत:- 11 केवी तार टूटकर गिरा...करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत, ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लग... पिता को देखने सिम्स अस्पताल आ रहे बेटे की सड़क हादसे में मौत...तिफरा ओवरब्रिज में अज्ञात वाहन ने बाइक... कोठे की दीवार तोड़कर 19 बकरा-बकरियां चोरी...अब रतनपुर क्षेत्र में सक्रिय हुए चोर, रात में छत पर सोना पड़ा भारी, बिजली तार की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, ISI संपर्क के आरोप में जांजगीर-चांपा में युवक गिरफ्तार, पाकिस्तान भेजता था महत्वपूर्ण सूचनाएं,