बिलासपुर

2 लाख कीमती स्पोर्ट्स बाइक की चोरी करने वाले 2 आरोपी सहित 1 खरीददार गिरफ्तार… पुलिस ने मस्तूरी और रायपुर में दबिश देकर लिया हिरासत में,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – यामहा की 2 लाख कीमती स्पोर्ट्स बाइक की चोरी को पुलिस ने सुलझाते हुए 1 खरीददार सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनके कब्जे से बाइक को बरामद भी कर लिया है। ग़ौरतलब है कि प्रार्थी राजूदास मानिकपुरी पिता स्व. श्रवणदास मानिकपुरी उम्र 45 वर्ष निवासी कीर्ति नगर तिफरा थाना सिरगिट्टी बिलासपुर के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि  21.11 2024 की शाम 06.00 अपने मोटर सायकल यामहा R15 क्रमांक CG 10 BV 7975 से अपने गांव ग्राम कड़ार तालाब के पास गया था जहां ज्यादा नशा होने के कारण अपने घर ना जाकर मोटर सायकल को वही तालाब के पास खड़ी कर सो गया था कुछ देर बाद उठा तो देखा प्रार्थी का मोटर सायकल वहां नही था आसपास अपने मोटर सायकल यामहा का पता तलाश किया नहीं मिला मोटर सायकल यामहा R15 क्रमांक CG 10 BV 7975 कीमती करीबन 02 लाख रुपए को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है, रिपोर्ट पर थाना चकरभाठा में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, इसी दौरान मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त मोटर सायकल सिलतरा में काम करने वाला एक व्यक्ति रखकर चला रहा है, सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों से निर्देशन एवं मार्गदर्शन प्राप्त कर दबिश दिया गया जो उस व्यक्ति के कब्जे से मोटर सायकल मिला जिसे एवं उनके साथियो को थाना लाकर पुछताछ किया गया आरोपी आशिष उर्फ गोल्डी तथा प्रकाश यादव दोनो निवासी ग्राम टेकारी मस्तूरी द्वारा 21.11.2024 को शाम घटना स्थल से मोटर सायकल चोरी करना तथा खेमचंद उर्फ राहुल दिनकर निवासी कुरेली बिल्हा के पास बिक्री करना बताये। आरोपी खेमचंद्र उर्फ राहुल दिनकर के कब्जे से मोेटर यामहा R15 क्रमांक CG 10 BV 7975 कीमती करीबन 02 लाख रूपये को जप्त कर तीनों आरोपीयों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक ओमप्रकाश कुर्रे सउनि राधेलाल ध्रुर्वे, जीवन जायसवाल, आरक्षक सतपुरन जांगडे, रामकुमार बघेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
फर्जी शराब केस में फंसाने का खेल...मस्तूरी थाने के 4 आरक्षकों पर एक लाख रुपये वसूली का आरोप, एसपी से... 20 लाख की फिरौती मांगने वाले अपहरण गिरोह का पर्दाफाश... तीन राज्यों से जुड़े आरोपियों तक पहुंची पुलि... रिवर व्यू क्षेत्र में मिला नवजात का भ्रूण...सिटी कोतवाली पुलिस जांच में जुटी, सेंट जेवियर स्कूल मामले में फूटा आक्रोश... दुष्कर्मी शिक्षक को फांसी की मांग, समाज ने दी प्रदेशव्याप... सेंट्रल जेल बिलासपुर में खूनी वारदात.. पत्थर से हमला कर बंदी की हत्या, 17 साल से सजा काट रहा कैदी आर... छठ घाट पर गूंजा सांस्कृतिक एकता का संदेश, पाटलिपुत्र मंच की नई टीम ने ली शपथ...केंद्रीय मंत्री तोखन ... अवैध खाद भंडारण पर कृषि विभाग की कार्रवाई... गोदाम से डीएपी-पोटाश सहित बड़ी मात्रा में खाद जब्त, रतनपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर...अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत कोयले का काला खेल.... हेराफेरी करने वाले कोल डिपो संचालक सरगना सहित 4 गिरफ्तार,3 ट्रेलर और कोयला जब्... छत्तीसगढ़ में 12 तहसीलदारों को मिली डिप्टी कलेक्टर पद पर पदोन्नति...विभिन्न जिलों में हुई नवीन पदस्थ...