बिलासपुर

ज़मीन सौदे को लेकर धोखाधड़ी…सौदा कर किसी और को बेंच दी जमीन मामला दर्ज,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना सिविल लाइन क्षेत्र में एक ज़मीन सौदे को लेकर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। प्रार्थी विनय माखीजा, निवासी भाटापारा, जिला बलौदाबाजार (छ.ग.) की शिकायत पर पुलिस ने अनिल गुलहरे के खिलाफ धारा 318(4)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार विनय माखीजा की अनिल गुलहरे से जान पहचान थी। ज़मीन की आवश्यकता होने पर विनय ने अनिल से बातचीत कर मौजा सकरी, खसरा नंबर 742, रकबा 4796 वर्गफुट की ज़मीन 30 लाख रुपये में खरीदने का सौदा किया। यह ज़मीन अनिल गुलहरे और अंजू जायसवाल के संयुक्त नाम पर थी, और अनिल को मुख्तियारनामा प्राप्त था। सौदा 27 नवंबर 2024 को नोटरी के माध्यम से किया गया, जिसमें विनय ने 1,38,000 रुपये ऑनलाइन और 20,000 रुपये नकद अग्रिम राशि के तौर पर दिए। विनय के अनुसार, दोनों पक्षों की सहमति से 3 माह के भीतर रजिस्ट्री तय हुई और 24 फरवरी 2025 को रजिस्ट्री के लिए 2.10 लाख रुपये का स्टांप निकाल कर दोनों पक्षों ने हस्ताक्षर किए। इसी दिन विनय ने अनिल को कुल 27.70 लाख रुपये के तीन चेक भी दिए। अनिल ने रजिस्ट्री के लिए तखतपुर ऑफिस चलने की बात कही, लेकिन वहां से फरार हो गया। बाद में विनय को पता चला कि अनिल ने उसी ज़मीन को 28 फरवरी 2025 को वरुण सामनानी के नाम रजिस्ट्री करा दी। इस धोखाधड़ी की शिकायत विनय ने सिविल लाइन थाने में की, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
भटचौरा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस...सरपंच चंद्रकली पटेल ने किया ध्वजारोहण, कोनी बायपास पर लूट का खेल खत्म, चाकू की नोक पर वारदात करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी हिर... तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे से गूंजा एनटीपीसी सीपत, 100 फीट ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण गमछे से चेहरा ढककर घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग महिला से चांदी के जेवर और नकदी की लूट मोपका बायपास में चाकू दिखाकर जीजीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर और दोस्त से मोबाइल और नगदी की लूट गरिमामय माहौल में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह...केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्... बिलासपुर:- ढाई साल बाद खुलेगा हिरासत में मौत का राज! श्रवण सूर्यवंशी की संदिग्ध मौत पर CBI ने संभाली... स्वतंत्रता दिवस की रोशनी में तिरंगे रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप… देशभक्ति के रंग में रंगा ब... सीपत: मॉर्निंग वॉक के समय की रेकी, घर में घुसे चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे दो आरोपी हर घर तिरंगा अभियान को लेकर देवरीखुर्द में दिखा देशभक्ति का जुनून, युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर न...