बिलासपुर

दशहरे की रात मामूली विवाद पर जानलेवा हमला कर हत्या का मामला…7 आरोपी गिरफ्तार

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर- दशहरे की रात ग्राम नगपुरा में दो युवकों पर जानलेवा हमला करते हुए एक युवक को मौत के घाट उतारने वाले आरोपियों को सिरगिट्टी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने डेहरिया परिवार के एक नाबालिग सहित 7 आरोपीयो को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है आपको बता दें दशहरा देख कर घर लोट रहे करन कुमार रात्रे और कमलेश रात्रे के ऊपर गांव के ही डहरिया परिवार के सुरेश डहरिया,विनोद डहरिया,गंगा प्रसाद ,पुनीत राम डहरिया ,अमन डहरिया,रानी डहरिया सहित एक अन्य नाबालिग द्वारा आपसी विवाद के बाद जान लेवा हमला कर दिया।

इस दौरान कमलेश रात्रे के सिर पर आरोपियों द्वारा रापा के बेंट से हमला कर दिया था। जब तक परिजन उसे हॉस्पिटल लेकर पहुंचते उससे पहले ही युवक की मौत हो चुकी थी। जिसकी शिकायत उन्होंने सिरगिट्टी थाने में दर्ज कराई थी। इधर मामले में पुलिस ने तत्काल आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी। इसी दौरान शुक्रवार को पुलिस ने सभी आरोपियों को पकड़ लिया है जिन्हें अब न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
दस लाख के कर्ज ने ली दो जान! शराब में सुहागा मिलाकर दो लोगों की हत्या, पामगढ़ डबल मर्डर केस का खुलास... दूरस्थ जनजातीय अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी दस्तक, 18 जिलों में 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट सक्रिय... बिलासपुर:- कॉपी ट्रेडिंग के नाम पर सिम्स के डेंटल सर्जन से 6.88 लाख की ऑनलाइन ठगी, 14 लाख का मुनाफा ... बिलासपुर में दर्दनाक हादसा, अंतिम संस्कार के दौरान जलती चिता में घुसी आटो, मामा-भांजा झुलसे, आग में ... बिलासपुर: इंजेक्शन के ओवरडोज से महिला की मौत का आरोप.. मोपका के शिव मेडिसिटी अस्पताल में परिजनों ने ... दुर्गा झांकी देखने गए किराएदार, पीछे से टूट गया मकान का ताला... अलमारी से 80 हजार पार, पचपेड़ी:- बीड़ी नहीं दी तो भड़के युवक, छात्र पर बरसाए लात-घूंसे और बेल्ट, बीच-बचाव करने पहुंचे दोस्त... पटाखा फोड़ने को लेकर गनियारी में बवाल, महिला के बेटे को पत्थर से मारा, कार का शीशा तोड़ा, दूसरे पक्ष... शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, पार्षद समेत दो की संदिग्ध मौत....चार लोग बैठे थे साथ, बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी