बिलासपुर

पिछले दरवाजे का कुंदा उखाड़कर सोने चांदी, 8 लाख नगदी सहित 24 लाख की चोरी…तोरवा थाना क्षेत्र में बीती रात अज्ञात चोरों का आतंक

उदय सिंह

बिलासपुर – बीती रात अज्ञात चोरों ने तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरीखुर्द के हाउसिंग बोर्ड कालोनी में आतंक मचाया है, जिन्होंने मकान के पिछले दरवाजे का कुंदा उखाड़कर घर मे घुसकर परिजनों को कमरों में बंद कर दिया फिर सुने कमरे के आलमारी से सोने चांदी के जेवर, महंगी घड़ी और 8 लाख रुपए नगदी सहित 24 लाख के करीबन माल पर अपना हाथ साफ कर दिया है, मामले में प्रार्थी की रिपोर्ट पर तोरवा पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार कोयला कारोबारी आकाश सिंघल अपने परिवार सहित देवरीखुर्द के हाउसिंग कालोनी में एचआईजी 38 में निवास करते है जो 16 फरवरी को अपनी पत्नी के साथ रायपुर चले गए थे वही घर पर उनके माता पिता और बहन थी। 17 फरवरी की सुबह जब प्रार्थी की माता कमरे से बाहर निकलने दरवाजा खोली तो दरवाजा बाहर से बंद था, तब उन्होंने किसी अनहोनी की आशंका से इसकी जानकारी अपने बेटे को फोन पर दी जिन्होंने पम्प ऑपरेटर को अपने घर भेजा तो पूरा मामला समझ आया,

अज्ञात चोर ने प्रार्थी के कमरे से ऑलमारी के लॉक को तोडकर लॉकर में रखे सोने के हार, कंगन, झुमका, मंगल सूत्र, मांग टिका, नथ और चांदी के पायल, पांच- सात जोडी बिछिया, जाईल्स कम्पनी के तीन नग घड़ी कुल कीमती 18 लाख रुपए, नगदी 6 लाख सहित 24 लाख रुपए की चोरी को अंजाम देकर फरार हो गया है। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 380-IPC, 457-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
मासूम से दुष्कर्म केस में 2 नाबालिग दोषियों को मिली सजा... उत्कृष्ट विवेचना को मिलेगा सम्मान, 'मन की बात' में गूंजा था मल्हार, आज बदहाल सड़कें और गहरे गड्ढे विकास की हकीकत कर रहे बयां, बरसात में... बेखौफ चोरों की पुलिस को खुली चुनौती... बैंक की दीवार तोड़ी, एटीएम फोड़ा, CCTV से भी की छेड़छाड़ तलवार लेकर ढाबा संचालक का उत्पात... बीच-बचाव करने पहुंचे ट्रक चालकों से मारपीट, वाहन में तोड़फोड़ बिलासपुर:- करंट ने फिर ली एक महिला की जान... किचन के शेड में दौड़ रहा था करंट, चपेट में आने से हुई म... जांजगीर चाम्पा:- हनुमान धारा के पास डबरीनुमा तालाब में मिली अज्ञात युवक की लाश, हत्या की आशंका, पहचा... बिलासपुर में आसमानी कहर, धान रोपने गए किसान पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर दर्दनाक मौत रिश्तों का खौफनाक अंत... बहू ने रची ससुर की हत्या की साजिश, चार गिरफ्तार बंधक बनाकर महिला से दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म... पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेसी नेता पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला... तीन नकाबपोश बदमाशों ने डंडे और नुकी...