बिलासपुर

गूगल से होटल बुक कराने निकाला फोन नम्बर…और हो गई 1 लाख 46 हजार की ठगी….रेलवे कर्मचारी बनी शिकार, हो जायें सावधान

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – अगर आप भी ऑनलाइन होटल बुक करते है तो हो जाइए सावधान,, क्योंकि अब शातिर ठग लोगो को ठगने होटल मालिक बनकर लाखो का चूना लगा रहे है। ताजा मामला तारबाहर थाना क्षेत्र अंतर्गत व्यापार विहार घनश्याम होम्स का सामने आया है। जहां रहने वाली रेल्वे विभाग सिनियर कर्मशियल क्लर्क मनीषा कालरा को ठगो ने शिरडी महाराष्ट्र में होटल बुक करने का झांसा देकर उसके साथ 1 लाख 46 हजार 114 की ऑन लाइन ठगी की घटना को अंजाम दिया है। जिसकी शिकायत प्रार्थिया ने तारबाहर थाने में दर्ज कराई है। जहा उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि प्रार्थीया शिरडी और महाराष्ट्र जाने की तैयारी में थी इसको लेकर उन्होंने वहां होटल ऑनलाइन बुक करने के लिए गूगल में सर्च किया इस दौरान उन्हें 6 अक्टूबर को सांई भक्त निवास नामक होटल और वहां का नंबर 7001973552 मिला। जिसमे कॉल कर प्रार्थीया ने सांई भक्त निवास में दो कमरा बुक कराया जिसका पेमेंट 3500 रू. उस व्यक्ति के UPI नंबर 8250020126@axl में ट्रांसफर किया।

उसी दिन प्रार्थीया के पास उसी व्यक्ति का पुन: फोन आया और बोला आपका बिल नही निकल रहा हैं, आपके एकांउट का वेरिफिकेशन करना पडेगा। जिसके बाद प्रार्थीया ने ठगो द्वारा बताए अनुसार उनके अकाउंट को अपने में मर्ज कर लिया। जिसके बाद प्रार्थीया के बैंक खातों से ठगो के खाते में 29091, 29019, 35004 रूपए ट्रांसफर हो गया। इसके बाद उसी दिन प्रार्थीया ने ठगो को कॉल कर उनके अकाउंट से पैसे ट्रांसफर करने की बात कहते हुए पैसे वापस मांगे। उतने में ही महिला के अकाउंट से पुन 49,500 रूपए ठगो ने अपने अकाउंट में ट्रान्सफर कर लिए। इस तरह शातिर ठगो ने महिला को अपने झांसे में लेकर 1 लाख 46 हजार 114 की ऑन लाइन ठगी की घटना को अंजाम दिया है। जिसकी लिखित शिकायत महिला तारबाहर थाने में दर्ज कराई है। वही मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
पुरानी रंजिश में युवक पर हमला.. सिर पर पत्थर मारकर किया घायल नाबालिग को भगाकर किया दुष्कर्म... फिर जहर पिलाकर की आत्महत्या की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार न्यायधानी में नशे का सामान:-प्रतिबंधित एमडीएमए के साथ ग्राहक तलाश रहे दो तस्कर गिरफ्तार, 13 लाख का म... VIDEO पचपेड़ी:- बाइक टक्कर के बाद आरोपियों ने मचाया था तांडव… लाठी, ईंट और पेचकस से खूनी हमला करने व... “भाई छोड़ने क्यों नहीं आया?”… ताने से शुरू हुआ विवाद, मायके से लौटी पत्नी का पति ने कैंची से काटा गल... 7.87 लाख की ठगी का मामला... फर्जी बिल और ई-वे बिल भेजकर कारोबारी को लगाया चूना, VIDEO:- कोतवाली थाना से चंद कदम दूर गोलबाजार के कपड़ा दुकान में चोरी… शेड काटकर घुसा चोर, पुलिस के ल... मस्तूरी:-जमीन बंटवारे ने भाइयों को बनाया दुश्मन...हक की लड़ाई में सभी हुए लहूलुहान, कुल्हाड़ी, रॉड, फ... न्यायधानी में बेखौफ गांजे की सप्लाई...ई रिक्शा में लोड 90 किलो गांजा के साथ 8 महिलाएं गिरफ्तार, मटिय... फार्म हाउस के बाद अब सिल्वर रिसॉर्ट में सजी थी जुए की महफिल...कोटा पुलिस की रेड में 5 जुआरी धराए,