रतनपुर

रक्षाबंधन पर अपने मायके आई महिला, पति और बच्ची को ट्रेलर ने मारी ठोकर…मौके पर ही महिला और बच्ची की मौत

जुगनू तंबोली


रतनपुर – थाना क्षेत्र के जाली मोड़ के पास एक ट्रेलर ने बाइक सवार पति, पत्नी और बच्ची को पीछे से ठोकर मारते हुए रौंद दिया, जिससे मौके पर ही महिला और उसकी बच्ची की मौत हो गई, वही पति घायल हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार पाली निवासी मोहन कोशला अपनी पत्नी आरती कोशला और बच्ची साक्षी कोशला के साथ रक्षाबंधन पर ग्राम सेमरा आये हुए थे, जो मंगलवार की देर शाम वापस पाली लौट रहे थे, इसी दौरान बेलतरा मोड़ से पहले ग्राम जाली के पास पीछे से आ रही ट्रेलर क्रमांक CG04 JA 3863 ने ठोकर मार दी, जिससे बाइक सहित पूरा परिवार ट्रेलर की चपेट में आ गए, वही मौके पर ही आरती कोशला 30 वर्ष और साक्षी 3 वर्ष की मौत हो गई। मामले में पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुँच कार्रवाई में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना