बिलासपुर

दुष्कर्म कर फरार हो गया था आरोपी, हरियाणा से हुई गिरफ्तार… तो वही छेड़खानी करने वाला युवक पहुँचा सलाखों के पीछे, तोरवा पुलिस की कार्रवाई

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – न्यायधानी में महिलाओ के खिलाफ बढ़ते अपराध के बीच तोरवा पुलिस ने दो मामलो में दोषियों को पकड़ने में सफ़लता पाई है। पहला मामला दुष्कर्म का है। तो वही दूसरा मामला छेड़खानी का जिसके मुख्य आरोपियों को तोरवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार पुर्व में नाबालिग लड़की अपने भाई बहन के साथ घूमने निकली थी। तभी हेमू नगर निवासी सुशांत बेरिया रास्ते में नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी करने लगा। जिसकी शिकायत तोरवा थाने में दर्ज कराई थी। जिसके बाद तोरवा पुलिस ने आरोपी की खोजबीन करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। इसी तरह तोरवा थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती के घर में अकेला पाकर धनकोट म.नं. 61 साल लाल बाबा का पुर्वा लाल गोपालगंज इलाहाबाद, उत्तरप्रदेश निवासी राजकमल मौर्य वहा पहुंचा।

जहा उसे बहला फुसलाकर युवती के साथ दुष्कर्म कर मौके से फरार हो गया। जिसकी शिकायत युवती ने 7 अक्टूबर को तोरवा थाने में दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की खोजबीन शुरु की। जहा आरोपी लगातार फरार चल रहा था। तोरवा पुलिस पहले आरोपी की खोजबीन करते दिल्ली पहुंची जहा से पता चला आरोपी इनादिनों गुरूग्राम हरियाणा में रह रहा है। जहा पुलिस ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वही दोनो ही मामलो में पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
शादीशुदा प्रेमिका के घर घुसकर चाकू से हमला....लहूलुहान कर हुआ फरार, पुलिस ने किया गिरफ्तार गीतांजलि एक्सप्रेस में गांजा तस्करी का खुलासा...7 लाख की खेप के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, बारात से लौटते समय युवक की हत्या....मामूली विवाद में मार दिया था चाकू, आरोपी गिरफ्तार अधिवक्ता आराधना हत्याकांड का खुलासा...प्यार, धोखा और हत्या की खौफनाक साजिश, शादीशुदा प्रेमी गिरफ्तार... गोवा के विला से चल रहा था मध्य भारत का सबसे बड़ा ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट...रायगढ़ पुलिस का बड़ा खुलासा... बिलासपुर:- चमत्कार के झांसे में मेडिकल संचालक से 50 हजार की ठगी...कथित बाबा सोने की अंगूठी और नगदी ल... मस्तूरी:- मनरेगा कार्य के दौरान गिरी आकाशीय बिजली...पेड़ के नीचे खड़े पिता - पुत्री आये चपेट में शराब पीने से रोका तो भड़क उठा आरोपी… बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग की डंडे से हमला कर हत्या, पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों से मचा हड़कंप...पंपों पर लंबी कतारें… कई जगह ड्राई हुए पेट्रोल पंप, लोग प... पुरानी रंजिश में जानलेवा हमला, बिल्हा पुलिस ने 2 नाबालिग सहित 4 आरोपियों को दबोचा