कोटा

धारदार हथियार के साथ एक आदतन आरोपी गिरफ्तार, कब्जे से एक गुप्तिनुमा हथियार बरामद

जुगनू तंबोली

कोटा – आगामी त्योहारो के मद्देनजर असामाजिक तत्वों एवं बदमाश प्रवृत्ति के अपराधियों पर लगाम लगाने में स्थानीय पुलिस योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है इसी कड़ी में कोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलगहना चौकी अंतर्गत केंद्र बस स्टैंड पास पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक धारदार गुप्ति लेकर उन लोगों को भया दोहन कर रहा है जिस पर बेलगहना पुलिस ने तत्काल ही मौके पर पहुंच, शक्ति निवासी तुलाराम कुम्हार को धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया।

वही उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट अन्तर्गत कार्यवाही करते हुये न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। गिरप्तार आरोपी थाना सक्ती जिला सक्ती क्षेत्र में पूर्व में हत्या के प्रयास के मामले में भी चालान हुआ है। विगत कई वर्षों से केन्द्रा में रह रहा था, तथा लोगो को लगातार डराता धमकाता रहता था। उक्त कार्यवाही चौकी बेलगहना के प्रधान आरक्षक घनश्याम आडिल आरक्षक सत्येन्द्र राजपुत ईश्वर नेताम देवेन्द्र शर्मा का विशेष योगदान रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
दस लाख के कर्ज ने ली दो जान! शराब में सुहागा मिलाकर दो लोगों की हत्या, पामगढ़ डबल मर्डर केस का खुलास... दूरस्थ जनजातीय अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी दस्तक, 18 जिलों में 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट सक्रिय... बिलासपुर:- कॉपी ट्रेडिंग के नाम पर सिम्स के डेंटल सर्जन से 6.88 लाख की ऑनलाइन ठगी, 14 लाख का मुनाफा ... बिलासपुर में दर्दनाक हादसा, अंतिम संस्कार के दौरान जलती चिता में घुसी आटो, मामा-भांजा झुलसे, आग में ... बिलासपुर: इंजेक्शन के ओवरडोज से महिला की मौत का आरोप.. मोपका के शिव मेडिसिटी अस्पताल में परिजनों ने ... दुर्गा झांकी देखने गए किराएदार, पीछे से टूट गया मकान का ताला... अलमारी से 80 हजार पार, पचपेड़ी:- बीड़ी नहीं दी तो भड़के युवक, छात्र पर बरसाए लात-घूंसे और बेल्ट, बीच-बचाव करने पहुंचे दोस्त... पटाखा फोड़ने को लेकर गनियारी में बवाल, महिला के बेटे को पत्थर से मारा, कार का शीशा तोड़ा, दूसरे पक्ष... शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, पार्षद समेत दो की संदिग्ध मौत....चार लोग बैठे थे साथ, बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी