कोरबा

पुलिस अधीक्षक ने ली डायल 112 के कर्मचारियों की मीटिंग…छोटी से छोटी घटना को भी रिस्पांस करने दी गई समझाइश

दुर्गेश मरावी

कोरबा – पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह द्वारा डायल 112 के कर्मचारियों का रक्षित केंद्र परिसर में मीटिंग लिया गया । मीटिंग के दौरान संतोष सिंह ने डायल 112 के कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी तरह जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने की समझाइश दी गई ।

संतोष सिंह ने कहा की इवेंट मिलने पर तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों की मदद किया जाना चाहिए एवं रिस्पांस टाइम को कम से कम रखने का प्रयास करना चाहिए ।

छोटी से छोटी घटना को भी गंभीर घटना मानकर घटनास्थल पर तत्काल पहुंचना चाहिए , मानवीय पहलुओं को ध्यान में रखते हुए घायल एवं पीड़ितों को अविलंब सहायता प्रदान करें । संतोष सिंह द्वारा अच्छा कार्य करने वालों को पुरस्कृत किए जाने की भी घोषणा की गई ।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा , रक्षित निरीक्षक अनथ राम पैकरा , डायल 112 के प्रभारी सउनि रूबेन कुजूर सहित डायल 112 सेवा प्रदाता कंपनी के ड्राइवर अधिकारी सहित पुलिस अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे ।

error: Content is protected !!
Letest
30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये, बिलासपुर: फसल चराने की मामूली बात पर खूनी खेल, जबरन कीटनाशक पिलाकर किसान की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: राखी खरीदने बाजार पहुंची महिला के पर्स से डेढ़ लाख के जेवर पार...शनिचरी के कपड़ा बाज़ार में ... रक्षाबंधन के दिन बिलासपुर में दो हत्याओं से सनसनी...भाई ने भाई की ली जान तो वही शराब भट्ठी में लाइन ...