कोटा

जानलेवा हमला करने वाले नाबालिग सहित 3 आरोपी गिरफ्तार…. जमीन विवाद पर दिया था घटना को अंजाम

भुवनेश्वर बंजारे

कोटा – जमीन विवाद को लेकर प्रार्थी पर जानलेवा हमला कर फरार होने वाले आरोपी को बेलगहना पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है पुलिस ने घटना के मुख्य दो आरोपी के साथ एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है मिली जानकारी के अनुसार 1 अक्टूबर को ग्राम कोनचरा निवासी आरोपी नंददास वैष्णव और गिरवर वैष्णव तथा एक अपचारी बालक जमीन विवाद को लेकर प्रार्थी भागवत गंधर्व पर डंडे और छड़ से जानलेवा हमला कर मौके से फरार हो गए थे जिसकी शिकायत प्रार्थी ने बेलगहना चौकी में दर्ज कराई थी जिसके बाद से ही पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी खोजबीन कर रही थी।

इसी बीच मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली की आरोपी नंददास वैष्णव और गिरवर वैष्णव तथा एक अपचारी बालक बाजार पारा चौक पर है जिस पर पुलिस ने तत्काल ही घेराबंदी कर मौके पर दबिश देकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।उक्त कार्यवाही में प्रधान आरक्षक घनश्याम आडिल आरक्षक सत्येन्द्र राजपुत, रूपचंद धलेन्द्र का विशेष योगदान रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
दस लाख के कर्ज ने ली दो जान! शराब में सुहागा मिलाकर दो लोगों की हत्या, पामगढ़ डबल मर्डर केस का खुलास... दूरस्थ जनजातीय अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी दस्तक, 18 जिलों में 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट सक्रिय... बिलासपुर:- कॉपी ट्रेडिंग के नाम पर सिम्स के डेंटल सर्जन से 6.88 लाख की ऑनलाइन ठगी, 14 लाख का मुनाफा ... बिलासपुर में दर्दनाक हादसा, अंतिम संस्कार के दौरान जलती चिता में घुसी आटो, मामा-भांजा झुलसे, आग में ... बिलासपुर: इंजेक्शन के ओवरडोज से महिला की मौत का आरोप.. मोपका के शिव मेडिसिटी अस्पताल में परिजनों ने ... दुर्गा झांकी देखने गए किराएदार, पीछे से टूट गया मकान का ताला... अलमारी से 80 हजार पार, पचपेड़ी:- बीड़ी नहीं दी तो भड़के युवक, छात्र पर बरसाए लात-घूंसे और बेल्ट, बीच-बचाव करने पहुंचे दोस्त... पटाखा फोड़ने को लेकर गनियारी में बवाल, महिला के बेटे को पत्थर से मारा, कार का शीशा तोड़ा, दूसरे पक्ष... शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, पार्षद समेत दो की संदिग्ध मौत....चार लोग बैठे थे साथ, बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी