छत्तीसगढ़

अपराधियों के पास खिलौनों की तरह मिल रहे अवैध हथियार… परत दर परत खुलने लगी कड़ी

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – मानिकचौरी में हुए गोली कांड के बाद बिलासपुर पुलिस ने अवैध हथियारो के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया हैं। देर से ही सही लेकिन बिलासपुर में मामले को संज्ञान में लेते हुए बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। जिसमे चार आरोपियों के पास से पिस्टल,देशी कट्टा सहित जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली की तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत लालखदान निवासी जयसिंग चौहान आय दिन हथियारो को लेकर दहशतगर्दी फैला रहा है। जिनपर एसीसीयू टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जयसिंग चौहान के घर दबिश दी। जहा घर के अंदर कुलर में 01 नग 315 बोर का देशी पिस्टल व 01 राउंड एवं 01 नग देशी पिस्टल 12 बोर व 01 नग एयर गन पिस्टल बरामद किया गया। पुलिस ने जब आरोपी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि लालखदान निवासी उमेश श्रीवास उर्फ भोलू और राहुल तिवारी भी हथियारो के साथ घूमते है।

जिनके द्वारा कई बार जिंदा कारतूस की मांग जयसिंग चौहान से की जा चुकी है। जहा भी एसीसीयू टीम ने आरोपियों के यहां दबिश दी। जहा उमेश श्रीवास उर्फ भोलू के पास से 01 नग 315 बोर देशी कट्टा और 01 जिंदा राउण्ड, राहुल तिवारी के पास से 01 देशी पिस्टल 7.65 एमएम की व 03 जिंदा राउण्ड व पिस्टल की 01 खाली मैगजीन मिली है। दोनो आरोपियों से पुछताछ में विष्णु चौक तिफरा निवासी अंकित वर्मा के पास हथियार होने की जानकारी मिली। पुलिस ने अंकित वर्मा को गिरफ्तार किया। जहा उसने बताया की वह अपने घर में 01 नम 7.65 एमएम की पिस्टल व 03 नग जिंदा राउण्ड और 01 नग एयर पिस्टल रखा है। इन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ़्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उक्त कार्यवाही में एसीसीयू प्रभारी निरीक्षक हरविंदर सिंह, उ.नि. प्रसाद सिन्हा, उ.नि. अजय वारे उ. नि. प्रभाकर तिवारी प्र0आर बलबीर सिंग, प्र0आर देवनून पुहुप आरक्षक हेमंत सिंह, दीपक उपाध्याय, गोविन्द शर्मा, सत्या पाटले. रामलाल सोनवानी की उल्लेखनीय भूमिका रही।

शहर के युवाओं तक कैसे पहुंच रही हथियार..? आखिर कौन है सप्लायर.!

न्यायधानी से लगे गांव में हुए गोलीकांड के बाद से यह सवाल सभी के मन जरूर उठ रहा होगा की आखिर अपराधियों को कौन हथियारो की सप्लाई कर रहा है। बिलासपुर पुलिस की इस कार्यवाही से यह तो साफ हो चुका है। की जिले में हथियारो की सप्लाई हो रही है। तभी तो शहर के विभिन्न क्षेत्रों के युवाओं के पास से खिलौनों की तरह पिस्टल और गन बरामद किया गया है। ऐसे में यह सवाल है.? की क्या पुलिस को इसकी भनक नहीं है। या फिर हथियारो के सौदागर पुलिस से एक कदम आगे चल रहे है.!

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर: घर में लगी भीषण आग के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, आग बुझा रहे पड़ोसी युवक गंभीर, घर का सामान और ब... शादी का झांसा देकर रिटायर्ड टेक्निशियन से 9.50 लाख की ठगी..ओडिशा के तीन आरोपी गिरफ्तार, अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग, दो शातिर महिलाएं गिरफ्तार, कोटा:- बिजली खंभे पर काम करते समय ठेका कर्मचारी की करंट से दर्दनाक मौत...सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा... सक्ति गोलीकांड का हुआ खुलासा...पति की प्रेमिका को रास्ते से हटाने पत्नी ने दी थी 4 लाख की सुपारी, पु... पचपेड़ी:- तहसीलदार के आदेश के बाद भी नहीं मिला जमीन पर कब्जा... पीड़ित ने कलेक्टर-एसपी से लगाई न्याय... नाबालिग से अनाचार मामले में आरोपी गिरफ्तार...पढ़ाई के दौरान हुई पहचान का उठाया फायदा, ब्लैकमेल कर लग... नशे में धुत व्यक्ति को बनाया निशाना...बाइक-मोबाइल और सोने की बाली चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार एनटीपीसी सीपत टाउनशिप के पंप हाउस में संविदा कर्मी की फांसी के फंदे पर मिली लाश....जांच में जुटी पुल... साइबर ठगी... वरिष्ठ नागरिक के बैंक खाते से करीब 2 लाख रुपये पार...सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज