कोटा

विवाहिता की संदिग्ध मौत….परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप, पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी और न्यायिक अधिकारियों की मौजूदगी में जांच की मांग

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद सनसनी मच गई है। मृतिका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनकी बहन को जहर देकर अथवा अन्य तरीके से मौत के घाट उतारा गया है। परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग प्रशासन से की है।मिली जानकारी के अनुसार मृतका दीक्षा कुशवाहा की शादी दिलीप कुशवाहा के साथ हुई थी। जो बेलगहना चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खोंगसरा में रहते थे। मृतिका के भाई राजेश पटेल निवासी ग्राम उरतुम का आरोप है कि 9 मई 2026 को दीक्षा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर परिजन ससुराल पहुंचे, जहां उन्हें बताया गया कि दीक्षा की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। जिसे सिम्स बिलासपुर लाया गया, जहाँ चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि दीक्षा के शरीर और परिस्थितियों को देखकर मामला सामान्य मौत का प्रतीत नहीं होता। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष द्वारा पहले भी प्रताड़ना दी जाती थी। इसी वजह से उन्हें आशंका है कि दीक्षा को जहर देकर या अन्य किसी तरीके से मार दिया गया है।

मृतका के परिजनों ने जिला प्रशासन, पुलिस अधीक्षक और स्वास्थ्य विभाग को लिखित आवेदन सौंपकर मांग की है कि पोस्टमार्टम निष्पक्ष तरीके से कराया जाए। आवेदन में कहा गया है कि पोस्टमार्टम न्यायिक अधिकारियों की उपस्थिति में डॉक्टरों की टीम द्वारा कराया जाए तथा पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाए, ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी या तथ्य छिपाने की संभावना न रहे और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो सके।

error: Content is protected !!
Letest
दुकान के बाहर खूनी खेल! मामूली विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में दो हत्यारे गिरफ्तार, ख... गांवों की सड़क, स्वास्थ्य और किसानों पर फोकस: जिला पंचायत की सामान्य सभा में अधिकारियों को मिले सख्त... तकनीकी दिक्कतों से नहीं कटेगा शिक्षकों का वेतन, 15 अगस्त तक पूरी तरह सुधरेगा VSK ऐप : शिक्षा मंत्री ... IIIT हैदराबाद में एडमिशन का झांसा देकर छात्रा से 12 लाख की ठगी...फर्जी कंसल्टेंसी पर एफआईआर दर्ज करोड़ों की नाली बनी आफत: सड़क से ऊंचे निर्माण ने डुबोए वार्ड, जिम्मेदारों पर उठे सवाल "बिल के बोझ तले थमा अंतिम सफर! आदिवासी महिला के शव को अस्पताल में रोके रखने के आरोप से मचा बवाल" रतनपुर: हाइटेंशन तार की चपेट में आया चरवाहा, बकरियों के लिए पत्ती तोड़ते समय दर्दनाक मौत "खाद माफिया के आगे बेबस किसान! बिलासपुर जिले में तिगुने दाम पर बिक रही खाद, मस्तूरी से रतनपुर तक काल... कोटा:- डंडों से पीट-पीटकर किसान की हत्या... एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार, पुलिस जुटी जांच में, सीपत:- क्या प्रेम प्रसंग बनी मौत की वजह? घर के पीछे बाड़ी में मिली युवक की लाश, गले पर निशान देख हत्...