पचपेड़ी

VIDEO:खुलेआम गांव में लगाई जा रही अवैध शराब की भट्ठी, पूरे क्षेत्र में की जाती है सप्लाई… कौन है इसके पीछे, कहा है पुलिस और आबकारी विभाग की टीम

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना क्षेत्र के दर्जनों गांवों में बेखौफ अवैध शराब का धंधा जोरों पर है। फिर भी पचपेड़ी पुलिस और आबकारी विभाग की नजर इस ओर नही पड़ रही है। आखिर खुलेआम किसकी शह पर अवैध शराब की बिक्री की जा रही है। पचपेड़ी क्षेत्र के दर्जनों ऐसे गांव है।जहाँ शराबियों का मेला लगता है। जहाँ खुलेआम कच्ची महुआ शराब बनाई जाती है और उन्हें परोसा भी जाता है ये सब पचपेड़ी थाना पुलिस और आबकारी विभाग की धज्जियां उड़ाते हुए उन्ही के नाक के नीचे किया जाता है। पचपेड़ी थाना क्षेत्र के आधा दर्जन ऐसे गांव है जहां जाम छलकाने सैकड़ों लोग पहुँचते है जहां पर शाम में महफ़िल सजती है जो देर रात तक चलती है।

तिरपाल लगाकर तैयार की जाती है कच्ची शराब…

जब हमारी टीम सोनसरी सबरिया डेरा पहुंची तो देखा कि ऊपर तिरपाल लगा नीचे आधा दर्जन से ज्यादा चूल्हे बने हुए है। जिसमें अवैध महुआ की कच्ची शराब की भट्ठी लगाई जाती है और उसी से कच्ची शराब निकाली जाती हैं। दोपहर 3 बजे से शुरुआत होती है चूल्हे में भट्ठी लगा शराब बनाने की प्रक्रिया जो पूरी रात चलती है।जिसमे हजारो लीटर अवैध कच्ची शराब बना आसपास के गांवों के छोटे बड़े शराब कोचियों को थोक एवं चिल्हर में बिक्री कर दी जाती है। जिसको शराब कोचियों द्वारा दिनभर बिक्री की जाती है।

गांव के छोटे छोटे बच्चे नशे के गिरफ्त में आकर हो रहे शिकार 

गांव गांव बिक रही शराब से गांव के छोटे छोटे बच्चों को आसानी से शराब मुहैया हो जा रही है।जिससे बच्चे नशे के आदी बन जा रहे है। जो कभी भी कानून को अपने हाथ मे लेने से नही कतरा रहे है।

क्षेत्र में चखना सेंटर चलाने के कोई आदेश नहीं है

इसके बावजूद आबकारी विभाग दुकान संचालकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। दुकानों में दिन हो या रात शराबी बैठकर शराब पीते हैं। संबंधित थानों के पुलिसकर्मी भी दुकान संचालकों पर मेहरबान रहते हैं। आबकारी विभाग के जिम्मेदार अफसर कहते जरूर हैं कि आबकारी एक्ट में चखना सेंटर का कोई प्रवधान नहीं है। इसके बावजूद उनकी नाक के नीचे मस्तूरी क्षेत्र के सभी ‘शराब दुकान परिसर एवं सड़क के किनारे अवैध चखना सेंटर संचालित हैं। जिससे सड़क से होकर गुजरने वाले राहगीरों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

प्रशासन का दावा प्लास्टिक,पॉलीथिन बंद 

प्रशासन दावा करता है कि प्लास्टिक डिस्पोजल एवं पॉलीथिन बंद किया जा चुका है। लेकिन जगह जगह दुकानों में प्रतिबंधित डिस्पोजल और पॉलीथिन बिक्री करते हुए देखा जा सकता है। चखना सेंटरों और अवैध शराब बिक्री करने वालो के पास भारी मात्रा में प्रतिबंधित प्लास्टिक रखी होती है प्रशासन के प्रतिबंध लगाने का दावा यहाँ खोखला साबित हो रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
दस लाख के कर्ज ने ली दो जान! शराब में सुहागा मिलाकर दो लोगों की हत्या, पामगढ़ डबल मर्डर केस का खुलास... दूरस्थ जनजातीय अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी दस्तक, 18 जिलों में 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट सक्रिय... बिलासपुर:- कॉपी ट्रेडिंग के नाम पर सिम्स के डेंटल सर्जन से 6.88 लाख की ऑनलाइन ठगी, 14 लाख का मुनाफा ... बिलासपुर में दर्दनाक हादसा, अंतिम संस्कार के दौरान जलती चिता में घुसी आटो, मामा-भांजा झुलसे, आग में ... बिलासपुर: इंजेक्शन के ओवरडोज से महिला की मौत का आरोप.. मोपका के शिव मेडिसिटी अस्पताल में परिजनों ने ... दुर्गा झांकी देखने गए किराएदार, पीछे से टूट गया मकान का ताला... अलमारी से 80 हजार पार, पचपेड़ी:- बीड़ी नहीं दी तो भड़के युवक, छात्र पर बरसाए लात-घूंसे और बेल्ट, बीच-बचाव करने पहुंचे दोस्त... पटाखा फोड़ने को लेकर गनियारी में बवाल, महिला के बेटे को पत्थर से मारा, कार का शीशा तोड़ा, दूसरे पक्ष... शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, पार्षद समेत दो की संदिग्ध मौत....चार लोग बैठे थे साथ, बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी