मस्तूरी

अज्ञात कारणों से ग्रामीण ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,मस्तूरी थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जुटी जांच में

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक ग्रामीण ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली वही सूचना के बाद पहुंची मस्तूरी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेज आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक शंकरराम कैवर्त पिता पुतुलराम उम्र 45 वर्ष निवासी पहरीपारा ग्राम लिमतरा शुक्रवार की सुबह 5 बजे घर से निकला था, जो काफी देर बाद भी वापस नही लौटा, इसी बीच ग्रामीणों ने देखा कि उसकी लाश फांसी के फंदे पर एक निर्माणधीन मकान में झूल रही है।

घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी गई वही मस्तूरी पुलिस को भी सूचना दी गई। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया और अपनी जांच कार्रवाई में जुट गई है। ग्रामीण ने आत्महत्या क्यो की इसकी जानकारी नही मिली है जिसे लेकर पुलिस परिजनों सहित अन्य से पूछताछ कर जानकारी जुटाने प्रयास कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...