बिलासपुर

ईडी ने मरवाही जिले का किया निरीक्षण….मेंटेनेंस, वसूली और शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करने दिए निर्देश

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर –छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड बिलासपुर क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक संजय पटेल मंगलवार को मरवाही दौरे पर रहे। जहां इस दौरान 33/11 केव्ही उपकेन्द्र मरवाही के निरीक्षण में पहुंचे और अधिकारियों को क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था सुचारू बनाये रखने तथा बकायादारों के विरूद्ध वसूली अभियान तेज करने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान कार्यपालक निदेशक श्री पटेल ने उपसंभाग कार्यालय तथा 33/11 केव्ही उपकेन्द्र मरवाही के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को उपकेन्द्र की साफ-सफाई, 11 केव्ही फीड़र और कन्ज्यूमर टैगिंग, डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स व एबी स्विच कॉटेक्ट, डी.ओ. फ्यूज, कंडक्टर क्लीयरेंस, डीपी पर लगे हुए, सामग्री की विस्तृत जानकारी ली। जहा किट कैट यूनिट लगाने, खराब व बंद मीटर को क्षेत्रीय भंडार गृह में जमा करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा श्री पटेल द्वारा क्षेत्र के विद्युत विकास एवं विभागीय कार्यों की प्रगति पर विस्तृत समीक्षा की तथा उपभोक्ताओं के विद्युत संबंधी समस्याओं के त्वरित निदान हेतु आवश्यक कार्यवाही करने, विद्युत लाइनों के व्यवधान पर सतत् निगरानी रखने एवं विद्युत उपकरणों में आने वाली खराबियों का शीघ्र ही सुधार कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। वही बकायादार उपभोक्ताओं के विरूद्ध वसूली अभियान की कार्यवाही तेज करते हुए उनके कनेक्शन विच्छेद करने को कहा। इस दौरान अति.मुख्य अभियंता पी.के.कश्यप अधीक्षण अभियंता पी.के.कोमेजवार, कार्यपालन अभियंता यू.के.सोनवानी एवं सहायक अभियंता विद्यासागर ठाकुर उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Letest
अयोध्या तीर्थ यात्रा के नाम पर 75 ग्रामीणों से डेढ़ लाख की ठगी... आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज सीसी रोड निर्माण को लेकर विवाद, पंच से मारपीट और काटने का आरोप, अवैध बोर खनन और खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई... 11 वाहन जब्त, कलेक्टर के निर्देश पर की जा रही छापेमा... बिलासपुर में नहीं थम रहे मामूली विवाद में खूनी हमले...गणेश चौक में युवक पर धारदार हथियार से हमला मस्तूरी बाजार के पास बुजुर्ग का शव मिलने से हड़कंप...लू लगने से मौत की आशंका कोटा : नेवरा गांव में बकरी चोरी, रात में ताला तोड़कर 13 बकरियां ले गए चोर, मधुबन चौक पर अधेड़ से मारपीट कर लूट... घायल हालत में घंटों मदद का इंतजार, बिलासपुर:- हाईवे किनारे खड़े ट्रेलर में मिली ड्राइवर की लाश....संदिग्ध मौत की जांच में जुटी पुलिस, चकरभाठा:- तालाब में नहाने गए कॉलेज छात्र की डूबने से हुई मौत, बचाने उतरे दो भाई बाल-बाल बचे। सकरी में दिनदहाड़े मोबाइल झपटमारी...एक्टिवा सवार दो युवक फरार,