रतनपुर

शासकीय महामाया महाविद्यालय में स्वीप मतदाता जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

जुगनू तंबोली

रतनपुर – रतनपुर में बुधवार को स्वीप मतदाता जागरूकता के अन्तर्गत 18 वर्ष पूर्ण कर चुके नवीन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाने तथा जिनके नाम मतदाता सूची में शामिल हैं उनके वोटर आईडी नंबर को आधार से लिंक करवाने हेतु कार्यशाला का आयोजन स्वीप नोडल अधिकारी डॉ जया चावला द्वारा किया गया। महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ राजकुमार सचदेव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार की ऑनलाइन माध्यम से मतदाता सूची तैयार करने की यह पहल अत्यंत सराहनीय और उपयोगी है। इसके द्वारा विद्यार्थी आसानी से मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाकर मतदान की प्रक्रिया में शामिल होकर अपने कर्तव्यों का पालन कर सकते हैं।स्वीप नोडल अधिकारी डॉ जया चावला ने ऑनलाइन माध्यम से कार्यशाला में विद्यार्थियों को समझाया की किस प्रकार वे अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करने तथा आधार से लिंक करने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि महाविद्यालय में प्रतिदिन दोपहर 2 से 3 बजे कक्ष क्रमांक 8 में विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम शामिल करने के लिए आवेदन करने में सहयोग और मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा, कार्यशाला में शामिल विद्यार्थीयों ने पूर्ण उत्साह से अपने मोबाइल पर वोटरपोर्टल पर जाकर अपना अकाउंट बनाया और नाम जुड़वाने के लिए आवेदन किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ राजकुमार सचदेव, प्रो कमल सिंह पुसम, डॉ चंदना मित्रा, डॉ श्रध्दा दुबे, डॉ राजेश राय, प्रो देवलाल उइके, डॉ आनंद कौशिक, प्रो अर्पणा गौतम, डॉ जितेंद्र साहू, अंकुल गुप्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में तकनीकी सहयोग सूरज नामदेव , सुरेन्द्र भार्गव तथा स्वीप कैंपस एम्बेसडर आशीष कुमार ने प्रदान किया।

error: Content is protected !!
Letest
आईएएस ट्रांसफर:- छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक अधिकारियों के प्रभार में बड़ा बदलाव...कई जिले के कलेक्टर भी बद... 25 फीट ऊंचाई से गिरा मजदूर, दर्दनाक मौत... सीपत की बोरी फैक्ट्री में सुरक्षा इंतजामों की खुली पोल, तेज़ रफ्तार बनी मौत का कारण... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, दो दोस्तों की मौत, एक घायल सीपत:- पत्नी को जहर पिलाकर हत्या की कोशिश... चरित्र शंका में दिया घटना को अंजाम, आरोपी पति गिरफ्तार मामूली विवाद का खूनी अंजाम... लापता युवक की मिली थी लाश, गला दबाकर उतारा था मौत के घाट, 2 आरोपी गिरफ... केंद्रीय जेल में विचाराधीन बंदी की मौत...हार्ट अटैक की आशंका, मस्तूरी क्षेत्र का था निवासी, जनदर्शन में पहुँचे 100 से अधिक मामले... बिनौरी में पीएम आवास राशि गबन तो बिल्हा में पेयजल संकट, मस्तूरी:- धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार... कब्जे से धारदार हथियार और वाहन जब्त न्यायधानी में नकली सामानों का जाल...व्यापार विहार में लाखों की फर्जी एवरेस्ट मसालों की खेप जब्त, सप्... मल्हार: नारियल खरीदने के विवाद ने लिया खूनी रूप, धारदार कैची से पिता-पुत्र पर हमला, हालत गंभीर