मस्तूरी

गांव के पूर्व सरपंच की दंबगई,अपने ही खेत में काम कर रहे किसान को रॉड लेकर दौड़ाया,भयभीत किसान ने मस्तूरी थाने में की शिकायत

उदय सिंह

मस्तुरी – थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लिमतरा में रहने वाले रामखिलावन वैष्णव पिता भूषण वैष्णव और रामखिलावन के पुत्र योगेंद्र वैष्णव की गांव में ही 18 डिसमिल भूमि है जो दोनो पिता पुत्र के नाम पर दर्ज है।लेकिन गांव के ही पूर्व सरपंच मोहरसाय घृतलहरे पिता फागुराम घृतलहरे की उक्त जमीन पर नजर बनी हुई है, जिस पर उसने कब्जा भी कर लिया था, जिसे प्रार्थी के द्वारा राजस्व न्यायालय की मदद से बेदखल कराया गया है, इस बात को लेकर लगातार विवाद की स्थितियां निर्मित हो रही है। यही नही पूर्व सरपंच द्वारा प्रार्थीयो पर जमीन बेचने का भी दबाव बनाया जा रहा है, जिसे प्रार्थी पूर्वज की जमीन है करके बेचने को तैयार नहीं है। जिसे लेकर पूर्व में भी कई बार विवाद हो चुका है। जिसकी शिकायत प्रार्थी रामखिलावन के द्वारा मस्तूरी थाना में आवेदन देकर मोहरसाय के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगा चुके है फिर भी मोहरसाय के खिलाफ अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई, लिहाजा उसके हौसले अब बुलंद हो गए है जिसका ही नतीजा ये है की 21.06.2024 की सुबह 10 बजे के आसपास प्रार्थी रामखिलावन अपने बेटे योगेंद्र वैष्णव के साथ जब अपने खेत में बुआई करने के लिए गए हुए थे तभी मौके पर गांव के पूर्व सरपंच मोहरसाय रॉड लेकर पहुंचा और प्रार्थियों को खेत में दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी देते हुए गाली गलौज कर रहा था। जिससे भयभीत होकर प्रार्थी मौके से भागकर सीधे मस्तूरी थाने पहुंचे, जिन्होंने पूर्व सरपंच मोहरसाय के खिलाफ थाने में लिखित में फिर से शिकायत आवेदन देकर पुलिस प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

आरोपी दे रहा जान से मारने की धमकी…पुलिस नही कर रही कार्रवाई

मामले में 1 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नही करने के कारण प्रार्थी दहशत में है, जिन्हें आरोपी लगातार जान से मारने की धमकी दे रहा है, यही वजह है कि प्रार्थी शनिवार को फिर से मस्तूरी थाने पहुँचे और अपनी पीड़ा थाना प्रभारी के समक्ष सुनाई जिसके बाद थाना प्रभारी ने पूर्व सरपंच के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद प्रार्थी अपने घर लौट गए। मामले में अब देखना होगा कि पुलिस कब तक अपनी जांच कार्रवाई कर पीड़ितो को राहत पहुँचाती है, क्योकि जमीन विवाद के ऐसे मामले कब हिंसक हो जाते है और कोई बड़ी घटना कब हो जाती है कोई नही कह सकता, बीते दिनों ही सीपत थाना क्षेत्र में भाई और भतीजे ने मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दे दिया था।

error: Content is protected !!
Letest
दस लाख के कर्ज ने ली दो जान! शराब में सुहागा मिलाकर दो लोगों की हत्या, पामगढ़ डबल मर्डर केस का खुलास... दूरस्थ जनजातीय अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी दस्तक, 18 जिलों में 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट सक्रिय... बिलासपुर:- कॉपी ट्रेडिंग के नाम पर सिम्स के डेंटल सर्जन से 6.88 लाख की ऑनलाइन ठगी, 14 लाख का मुनाफा ... बिलासपुर में दर्दनाक हादसा, अंतिम संस्कार के दौरान जलती चिता में घुसी आटो, मामा-भांजा झुलसे, आग में ... बिलासपुर: इंजेक्शन के ओवरडोज से महिला की मौत का आरोप.. मोपका के शिव मेडिसिटी अस्पताल में परिजनों ने ... दुर्गा झांकी देखने गए किराएदार, पीछे से टूट गया मकान का ताला... अलमारी से 80 हजार पार, पचपेड़ी:- बीड़ी नहीं दी तो भड़के युवक, छात्र पर बरसाए लात-घूंसे और बेल्ट, बीच-बचाव करने पहुंचे दोस्त... पटाखा फोड़ने को लेकर गनियारी में बवाल, महिला के बेटे को पत्थर से मारा, कार का शीशा तोड़ा, दूसरे पक्ष... शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, पार्षद समेत दो की संदिग्ध मौत....चार लोग बैठे थे साथ, बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी