रायपुर

कार्य मे लापरवाही बरतने वाले तीन बिजली अधिकारी निलंबित, एमडी ने समीक्षा में दिए निर्देश

भुवनेश्वर बंजारे

रायपुर-निर्बाध विद्युत आपूर्ति संबंधी कार्यां में लापरवाही बरतने वाले तीन अभियंता को गुरुवार को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया। इन अभियंताओं के विरूद्ध कंपनी प्रबंधन को लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थी। दरसअल चैयरमेन एवं पाॅवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक मोहम्मद कैसर अब्दुल हक ने गुरुवार को प्रदेशभर के कार्यपालक निदेशक से कनिष्ठ अभियंता स्तर के कार्यों की समीक्षा वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से की। इस दौरान चैयरमेन श्री शुक्ला ने शासन के द्वारा संचालित उपभोक्ता हितैषी कार्यो में सुधार के निर्देश दिए है। साथ ही उन्होंने शासन के नीति के अनुपालन में कोताही बरतने वाले अधिकारियों कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने निर्देशित किया। इस दौरान अपने कार्यक्षेत्र में लापरवाही बरतने वाले बिलासपुर के सरकंडा, भिलाई के चरौदा सहित कटघोरा के अभियंता के खिलाफ निलंबन की कार्यवाही की गई है। तीनो अभियंता को मुख्यालय क्रमश सुकमा, बीजापुर तथा दंतेवाड़ा में नियत किया गया है।

इनके ऊपर गिरी निलंबन की गाज..

पाॅवर कंपनी के चैयरमेन शैलेन्द्र शुक्ला ने कार्य में कोताही करने वाले अभियंताओं को पूर्व में ही कड़ी फटकार लगाते हुए काम में सुधार लाने सख्त हिदायत दी। जिसमे शहरी-ग्रामीण अंचलों की विद्युत आपूर्ति में ढिलाई बरतने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को चिन्हित कर जांच करने के निर्देश दिए थे। उक्त जांच में बिलासपुर के सरकंडा में पदस्थ डोमेन्द्र कुमार साहू, भिलाई के चरौदा में पदस्थ सहायक अभियंता महेश्वर टंडन और कटघोरा के कनिष्ठ अभियंता योगेश कुमार साहू को दोषी पाते हुए उनपर निलंबन की कार्यवाही की गई है।

पूर्व में भी हो चूंकि निलंबन की कार्यवाही..

छत्तीसगढ़ विधुत वितरण कंपनी के उच्च ओहदेदार इनदिनों एक्शन मोंड में है। वह लगातार लापरवाही बरतने वाले बिजली अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्यवाही कर रहे है। इसी कड़ी में विगतदिनों में कटघोरा और देवरी क्षेत्र (बालोद) में पदस्थ कनिष्ठ अभियंता नारायण प्रसाद सोनी एवं सुनील कुमार ठाकुर को भी निलंबित किया गया।

error: Content is protected !!
Letest
बांसाझाल में पुलिया क्षतिग्रस्त, रतनपुर–पेंड्रा मार्ग पर यातायात बाधित... प्रशासन ने जारी किया वैकल्... कोटा: गौवंश के अवैध वध और मांस बिक्री के आरोप में दो गिरफ्तार... गोमांस के साथ हथियार जब्त, बिलासपुर:- परिवार को खत्म करने की धमकी, पोती से निकलवाए 14.50 लाख और 450 ग्राम सोना, सरकंडा पुलिस का... पचपेड़ी:- 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ निगल गई या सिस्टम? तलाश ठप, परिजनों का फूटा गुस्सा, विशेष ख... शासकीय राशन दुकान का ताला तोड़कर चोरी, 36 बोरी चावल, 4 बोरी शक्कर और तौल मशीन पार प्रेम संबंध और जमीन विवाद में महिला की हत्या... शव रेत में दफनाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश, 3 गिरफ्ता... VIDEO बिलासपुर - पेंड्रा मार्ग पर पुल टूटने से हुआ बड़ा हादसा…सवारी से भरी बस हुई हादसे का शिकार, आव... आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी,