रायगढ़

छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर ट्रांसमिशन कंपनी की प्रबंध निदेशक उज्ज्वला बघेल ने स्विच ऑन कर किया ऊर्जीकृत…160 एमव्हीए क्षमता का अतिरिक्त पाॅवर

भुवनेश्वर बंजारे

रायगढ़ – छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर ट्रांसमिशन कंपनी द्वारा प्रदेश में बढ़ती हुई विद्युत मांग की सतत् आपूर्ति बनाये रखने अनेक कारगर कदम उठाये गये हैं। इस हेतु अतिउच्चदाब उपकेन्द्रों में अतिरिक्त पाॅवर ट्रांसफार्मरों की स्थापना के साथ ही लाईनों का सुदृढ़ीकरण तेजी से किया जा रहा है। इसी क्रम में गुुरूवार को रायगढ़ के गेरवानी में स्थापित 220/132के.व्ही. अतिउच्चदाब उपकेन्द्र में 160 एमव्हीए क्षमता का अतिरिक्त पाॅवर ट्रांसफार्मर ऊर्जीकृत करने में एक बड़ी सफलता प्राप्त की गई। इस दौरान छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर ट्रांसमिशन कंपनी की प्रबंध निदेशक उज्ज्वला बघेल ने स्विच ऑन कर इसे ऊर्जीकृत किया।

उन्होंने इस उपलब्धि के लिये अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई दी। आपको बता दें इस उपकेंद्र की क्षमता पहले 286 एमवीए थी। अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगने से क्षमता बढ़कर 446एमवीए हो गई है। औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण यहां लोड अधिक था, गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति के लिये यह अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है। इस कार्य में लगभग 9.29 करोड़ रूपये का व्यय हुआ है।

इससे रायगढ़ जिला के डेढ़ सौ गाॅवों सहित उद्योगों को समुचित वोल्टेज पर बिजली आपूर्ति करने में सहायता मिलेगी। इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक कैलाश नारनवरे, संदीप गुप्ता, मुख्य अभियंता केएस. रामाकृष्णा, अधीक्षण अभियंता सी.एम. वाजपेयी, आर.के. अग्रवाल, एम. तनेजा, व्ही.पी. पटेल, कार्यपालन अभियंता गुंजन शर्मा, जी.आर. जायसवाल, ए.के. अग्रवाल, जयप्रकाश सिदार, एस.के. साहू, सहायक अभियंता वैभव उराव, दीपक मार्कण्डेय, एवं कनिष्ठ अभियंता मोहन कुमार देवांगन उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी:- तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर से स्कूटी सवार युवक गंभीर... बिलासपुर रेफर, भारतमाला सड़क पर लिम... अपोलो हॉस्पिटल की “हेल्थ औ टेनमेंट” पहल...व्यापार मेला मंच से कैंसर जागरूकता और कैंसर विजेताओं का सम... सालों की मांग पूरी: विधायक दिलीप लहरिया की सतत मेहनत से स्वीकृत हुआ सोनसरी–मुकुंदपुर मार्ग नगर पंचायत मल्हार के नवपदस्थ सीएमओ अनुभव सिंह ने सम्हाला पदभार....विकासकार्यो और व्यवस्था को सुचारू ... रतनपुर में राजस्व अभिलेखों में कथित हेराफेरी का मामला...तहसीलदार, पटवारी और बाबू पर लगे गंभीर आरोप, ... बिलासपुर: जिला पंचायत अध्यक्ष के भांजे की दिनदहाड़े हत्या... मोबाइल पर ब्लॉक करने की नाराज़गी बनी मौत... मेले में विभिन्न वर्गों को एक मंच पर जोड़ना सराहनीय पहल : चरणदास महंत बीएनआई व्यापार एवं उद्योग मेल... यूजीसी अधिनियम 2026 के खिलाफ सर्व सवर्ण समाज ने किया आवाज़ बुलंद... राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, ... मल्हार: अज्ञात कारणों से युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या...पुलिस जांच में जुटी रतनपुर:- नेशनल हाईवे-130 पर हुए लूट का खुलासा: पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा, कार सहित नगदी बरामद...घ...