बिलासपुर

जिले में 24 घंटे के भीतर 10 कोरोना संक्रमितों की हुई मौत, लगातार बढ़ रहा ग्राफ….हावी होने लगा डर

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – न्यायधानी में कोरोना का शिकंजा लगातार 
कसता ही जा रहा है। जिसके जद में आने वाले संक्रमित मरीजो की मौत होने की गति अब बढ़ते क्रम में है। क्योंकि जिले में कोरोना से मरने वाले मरीजो की औसतन संख्या में असामान्य वृद्धि हो रही है। बीते 24 घन्टो में 10 संक्रमित मरीजो ने दम तोड़ा है। जिसके बाद अब जिले में संक्रमित मरीजो के मौत का आकड़ा 53 तक पहुँच चुका है। शनिवार को भी जिले में 5 मरीजो की मौत अलग अलग हॉस्पिटल में हुई है। जिनमे तीन मरीजो की मौत सिम्स हॉस्पिटल में हुई है। जिनमे संबलपुरी सकरी निवासी 76 बुजुर्ग शामिल है। जिसकी शुक्रवार को तबीयत बिगड़ने पर सिम्स हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। इसी तरह कुदुदंड निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग और तेलीपारा निवासी 59 वर्षीय वुक्त को शुक्रवार को सिम्स में गंभीर हालत में एडमिट कराया गया था। जिनकी मौत शनिवार को हो गई है। इन तीन मौतों के अलावा शहर के कोविड अस्पताल में सुबह 5.30 बजे 55 वर्षीय पुरुष ने दम तोड़ा है। जो रूखमणी पैलेस गुलाब नगर मोपका में रहता था। जिसे 2 सितंबर को कोविड हॉस्पिटल में रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद एडमिट कराया गया था। इसके अलावा अपोलो में शुक्रवार को 77 साल के बुजुर्ग की मौत हुई थी। चांटापारा में रहने वाले बुजुर्ग का अंतिम संस्कार शनिवार को तोरवा मुक्तिधाम में कर दिया है। इधर महादेव अस्पताल में 55 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है। नवागढ़ बेमेतरा निवासी पुरुष को महादेव अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां उनकी मौत हो गई। एंटीजन रिपोर्ट निगेटिव आई है। आरटीपीसी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। साथ ही चोरभट्ठी सकरी निवासी 30 वर्षीय पुरुष की तबीयत बिगड़ी तो परिजन उसे सिम्स ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। सिम्स के डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे ब्रॉड डेड बताया। इसके बाद शव की कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया। एंटिजन जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं ट्रू नेट रिपोर्ट आना अभी बाकी है। जिले में संक्रमित मरीजो के लगातार मौत की वजह से डेड बॉडी को डिस्पोज करने की समस्या आन पड़ी है। जिसके मद्देनजर शनिवार को तोरवा के अलावा राजकिशोर के मुक्तिधाम में कुल 8 मृत संक्रमित मरीजो का दाह संस्कार किया गया है। हालांकि इसका विरोध क्षेत्रवासियो ने किया लेकिन मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों के समझाइश के बाद मामला शांत हो सका।

error: Content is protected !!
Letest
दस लाख के कर्ज ने ली दो जान! शराब में सुहागा मिलाकर दो लोगों की हत्या, पामगढ़ डबल मर्डर केस का खुलास... दूरस्थ जनजातीय अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी दस्तक, 18 जिलों में 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट सक्रिय... बिलासपुर:- कॉपी ट्रेडिंग के नाम पर सिम्स के डेंटल सर्जन से 6.88 लाख की ऑनलाइन ठगी, 14 लाख का मुनाफा ... बिलासपुर में दर्दनाक हादसा, अंतिम संस्कार के दौरान जलती चिता में घुसी आटो, मामा-भांजा झुलसे, आग में ... बिलासपुर: इंजेक्शन के ओवरडोज से महिला की मौत का आरोप.. मोपका के शिव मेडिसिटी अस्पताल में परिजनों ने ... दुर्गा झांकी देखने गए किराएदार, पीछे से टूट गया मकान का ताला... अलमारी से 80 हजार पार, पचपेड़ी:- बीड़ी नहीं दी तो भड़के युवक, छात्र पर बरसाए लात-घूंसे और बेल्ट, बीच-बचाव करने पहुंचे दोस्त... पटाखा फोड़ने को लेकर गनियारी में बवाल, महिला के बेटे को पत्थर से मारा, कार का शीशा तोड़ा, दूसरे पक्ष... शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, पार्षद समेत दो की संदिग्ध मौत....चार लोग बैठे थे साथ, बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी