जगदलपुर

VIDEO: हम प्यालों के बीच हुआ विवाद…पहले हाथ से हुई मारपीट फिर चाकू से हमला, नशे में दोस्त की ही कर दी हत्या

रमेश राजपूत

जगदलपुर –  मामूली बात पर एक युवक ने अपने दोस्त पर चाकू से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया है, बताया जा रहा है कि हत्या से कुछ देर पहले तक दोनों साथ में बैठ जमकर ठहाके लगा रहे थे फिर किसी बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया और एक युवक ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, जगदलपुर से लगे पनारा पारा में बरगद के पेड़ के नीचे दो युवक अर्जुन बघेल और भारत चौरसिया बैठे हुए थे। बताया जा रहा है कि, दोनों नशे में चूर थे। पहले दोनों काफी देर तक साथ बैठकर हंसी मजाक कर रहे थे।

फिर एकाएक दोनों के बीच मैं किसी बात को लेकर बहस होने लगी और मामला मारपीट तक पहुंच गया, जहाँ भारत चौरसिया ने अपने दोस्त से मार खाने के बाद अपने पास रखे चाकू से अर्जुन बघेल के पेट में वार कर उसे अधमरा कर दिया। इसी बीच पास में स्थित घर के कुछ लोग मौके पर पहुंचे जिन्होंने मामले को शांत करवाया, वही अर्जुन बघेल घायल अवस्था में पेड़ के नीचे पड़ा था। जिसकी जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। वही इलाज के दौरान घायल युवक ने दम तोड़ दिया, इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को भी पकड़ लिया है । ये पूरी वारदात पास में एक घर के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
चंदे की आड़ में घर में घुसी लुटेरी महिला, सिर पर वार कर महिला को किया बेहोश, जेवर उतारकर हुई फरार VIDEO:- शराब दुकान में आधी रात फायरिंग…पेट में लगी गोली, प्राइवेट गार्ड घायल, सीसीटीवी कैमरों में कै... VIDEO बर्निंग कार: रिंग रोड पर चलती सफारी बनी आग का गोला, समय रहते बाहर निकले सवार, टला बड़ा हादसा रतनपुर: रिटायर्ड शिक्षक से महामाया चौक में लूट की वारदात का खुलासा, दो युवक समेत तीन नाबालिग गिरफ्ता... सेन्दरी-मोपका बाईपास पर हथियारबंद लुटेरों का आतंक...एक ही दिन तीन वारदातों से दहशत, मोबाईल और नगदी क... दल्हा पहाड़ में एक लाख की भीड़ में पुलिस का सख्त पहरा, 5500 स्टील के कड़े उतरवाए, 150 पाव शराब पकड़ी;... स्वतंत्रता दिवस पर जज्बा का रक्तदान शिविर, युवाओं के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया रक्तदान आधी रात रतनपुर में लूट की वारदात, कार रोककर सेवानिवृत्त शिक्षक को धमकाया, डंडे के बल पर नगदी लेकर फर... नारी शक्ति ने चिल्हाटी में सजाया सावन का रंग, सरिता नायक के नेतृत्व में महिलाओं ने उत्साह और उमंग से... बिलासपुर: बाल संप्रेक्षण गृह में फिर सुरक्षा पर सवाल... दुष्कर्म के आरोपी ने गमछे से लगाई फांसी, मौत...