मुंगेली

रिटायर्ड शिक्षक के घर से नगदी 17 लाख और सोने के बिस्किट की चोरी…पुलिस जुटी जांच में

रमेश राजपूत

लोरमी – थाने के पास स्थित रिटायर्ड शिक्षक के सूने मकान से दिनदहाड़े चोरों ने 17 लाख 50 हजार रुपये और 100 ग्राम के बिस्किट की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस चोरों की पतासाजी में जुट गई है। पुलिस ने डाग स्क्वायड की भी मदद ली है। फिलहाल चोरों का पता नहीं चल सका है।

लोरमी के वार्ड क्रमांक सात हाईस्कूल के सामने निवासी असगर अली रिटायर्ड शिक्षक हैं। वे वर्तमान में वकालत करते हैं। उन्होंने बताया कि वे सुबह 11 बजे अपने चालक के साथ बिलासपुर चले गए थे, घर में कोई नहीं था। ताला लगा हुआ था। जब वे शाम पांच बजे घर लौटे तो कमरे के भीतर आलमारी का ताला टूटा हुआ मिला। चोरों ने आलमारी से 17 लाख 50 हजार रुपये और 100 ग्राम के बिस्किट की चोरी कर ली है।

उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी गौरव पांडेय ने घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पतासाजी में जुट गए, मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करते हुए डाग स्क्वायड की मदद लिया। साथ ही घटनास्थल का फिंगरप्रिंट और फुट प्रिंट भी तैयार किया गया है। थाना प्रभारी गौरव पांडेय ने बताया कि अज्ञात चोर घर के पीछे दरवाजे से ताला तोड़कर अंदर घुसे हैं और पीछे से ही चोरी को अंजाम देकर वापस लौट गए हैं।

चोरों की पतासाजी के लिए आसपास की सीसीटीवी कैमरा की जांच पड़ताल की जा रही है। थाना प्रभारी पांडेय ने बताया कि शिकायतकर्ता ने 17 लाख 50 हजार नगद और सोने की चोरी होने की जानकारी दी है । तस्दीक के बाद मामला कायम किया जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
एसएसपी ने 2 थानों के प्रभारियों को बदला....वाय पी सिंह सिरगिट्टी तो कमला पुसाम पचपेड़ी में तैनात, सूने घर को बनाया निशाना...चोरी के बाद लगाई आग, लाखों के जेवर गायब, अज्ञात कारणों से महिला ने लगाई फांसी...पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम मनवा की घटना मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर रतनपुर भाजपा ने दिया स्वच्छता का संदेश...रामटेकरी मंदिर परिसर में ... दो सगे भाइयों ने किया AC चोरी का खेल....1.5 लाख के माल के साथ दोनो गिरफ्तार, खुड़िया जंगल में जुआ खेलते 9 जुआरी गिरफ्तार... 7.33 लाख रुपये की संपत्ति जब्त, भरोसे का कत्ल... 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला से रिश्तेदार ने की 90 लाख की ठगी, 23 लाख रुपये, जमीन और वाह... घर में घुसकर नाबालिग बच्चियों को धमकाया... पैसे छीने, तोरवा पुलिस ने दो युवकों पर दर्ज किया मामला, 62 वर्षीय लापता बुजुर्ग की पेड़ से लटकी मिली सड़ी-गली लाश, रतनपुर पुलिस जांच में जुटी दहेज प्रताड़ना और नवविवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पति और जेठानी गिरफ्तार...भेजे ग...