बिलासपुर

छात्र से झपटमारी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार….चांदी की चेन और नगदी बरामद

रमेश राजपूत

बिलासपुर – तारबाहर थाना क्षेत्र में झपटमारी की घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना 6 जून 2025 की शाम करीब 5:10 बजे अम्बा पेट्रोल पंप के पास हुई, जब 15 वर्षीय छात्र ओम केरवानी कोचिंग जाने के दौरान पेट्रोल डलवा रहा था। उसी वक्त एक्टिवा सवार दो युवकों ने उसके गले से चांदी की चेन और 400 रुपये नगदी झपटकर मौके से फरार हो गए। प्रार्थी की शिकायत पर थाना तारबाहर में अपराध क्रमांक 168/2025, धारा 304(2), 3(5) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर त्वरित जांच प्रारंभ की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक अक्षय साबद्रा के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक रामनरेश यादव के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई की गई।सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान काव्या हुमने उर्फ चिन्कू 18 वर्ष एवं मिर्जा राशिक बेग 23 वर्ष के रूप में हुई। दोनों को उनके निवास स्थान से हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने अपराध स्वीकार किया। आरोपियों से चोरी गई चांदी की चेन, 400 रुपये नगद, एक स्टील का मुठ वाला चाकू, घटना के समय पहने कपड़े और एक्टिवा वाहन बरामद किया गया। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक रामनरेश यादव सहित आरक्षक भागीरथी गेंदले, राजेश श्रीवास, महेन्द्र सोनकर, रूपलाल चंद्रा एवं राहुल राजपूत का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना