रायगढ़

शराब पीने से मना करने पर वृद्ध मां की हत्या… बीच-बचाव करने आई बेटी पर भी किया जानलेवा हमला,

रमेश राजपूत

रायगढ़ – जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में 70 वर्षीय वृद्ध महिला की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। घटना ग्राम चिकटवानी मुडाडीपा की है, जहां मेरीना लकड़ा अपने घर में खून से लथपथ मृत अवस्था में मिली थीं।

वहीं उनकी 10 वर्षीय नातिन अगोस्टिना लकड़ा भी सिर पर गंभीर चोट लगने से बेहोश हालत में पाई गई। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से बच्ची को तत्काल उपचार के लिए सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ भेजा गया।मामले की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

प्रारंभिक जांच में मृतिका के सिर और कान के पास गंभीर चोट के निशान मिले। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान संदेह मृतिका के बेटे संदीप लकड़ा पर गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की।पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वह शराब के नशे में घर पहुंचा था। उसकी मां ने शराब पीने को लेकर डांट-फटकार लगाई, जिससे वह आक्रोशित हो गया और घर में रखे लकड़ी के डंडे से मां पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

बीच-बचाव करने आई बेटी अगोस्टिना पर भी उसने जानलेवा हमला किया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा बरामद कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि घरेलू हिंसा और महिलाओं-बुजुर्गों पर अत्याचार करने वालों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस शून्य सहनशीलता की नीति पर कार्य कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस VIDEO:-घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर पार! चैनल गेट से लॉकर तक सब तहस-नहस, सीसीटीवी ने खोला राज VIDEO:- मौत के मुहाने पर सेल्फी का जुनून! खूंटाघाट में सुरक्षा गेट फांदकर तेज बहाव के बीच पहुंचे लोग... मल्हार: ‘अटल’ व्यक्तित्व को नमन: पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी.. दी गई श्रद्धां... अनोखा शराब तस्कर! R15 स्पोर्ट्स बाइक पर महुआ शराब की तस्करी, मस्तूरी पुलिस का शिकंजा; 33 लीटर कच्ची ... मोबाइल हैक कर 98 हजार की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए एसपी कार्यालय पहुंचा पीड़ित, भटचौरा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस...सरपंच चंद्रकली पटेल ने किया ध्वजारोहण, कोनी बायपास पर लूट का खेल खत्म, चाकू की नोक पर वारदात करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी हिर... तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे से गूंजा एनटीपीसी सीपत, 100 फीट ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण गमछे से चेहरा ढककर घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग महिला से चांदी के जेवर और नकदी की लूट