पचपेड़ी

माँ के दशगात्र कार्यक्रम में पिता और भाई ने किया जानलेवा हमला…युवक को गंभीर हालत में कराया गया भर्ती, पचपेड़ी थाना क्षेत्र का मामला

उदय सिंह

पचपेड़ी – अपनी माँ के दशगात्र कार्यक्रम में पिता और भाई ने युवक पर बंटवारा मांगने की बात कहते हुए कुल्हाड़ी और डंडे से हमला कर दिया है, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे डायल 112 की मदद से हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बीती शाम पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुकुर्दीकेरा निवासी दिलीप केंवट के घर उसकी माँ का दशगात्र कार्यक्रम था, जहाँ कार्यक्रम के बाद उसके पिता रामचंद केंवट और भाई दुर्गा केंवट ने संपत्ति में बंटवारा मांगने की बात कहते हुए अचानक गाली गलौच और मारपीट शुरू कर दिया, जिन्होंने कुल्हाड़ी और डंडे से ताबड़तोड़ जानलेवा हमला कर दिया, जिससे दिलीप के सिर सहित शरीर पर गंभीर चोटें आई, जिसकी सूचना डायल 112 को दी गई जिन्होंने मौके पर पहुँच घायल युवक को हॉस्पिटल पहुँचाया, घटना की रिपोर्ट पर पचपेड़ी पुलिस ने रामचन्द केंवट , दूर्गा केंवट के खिलाफ धारा 307-IPC, 34-IPC के तहत मामला दर्ज कर घटना को अंजाम देने वाले पिता और भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO बिलासपुर: शराब दुकान परिसर में दिनदहाड़े ऑटो चालक की हत्या… खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस जुटी ज... सिरगिट्टी में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का 20 फीट गहरा गड्ढा बना जानलेवा….सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ... 15 मिनट के लिए मांगी बाइक, 6 महीने बाद भी नहीं लौटाई, युवक के खिलाफ FIR तिफरा ओवरब्रिज के नीचे एजेंट को धक्का देकर झपटमारी...बाइक सवार दो अज्ञात आरोपीयो ने दिया घटना को अंज... बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ... सीपत:- खेत से लौटते समय आसमान से बरसी आफत...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, 1 घायल