बिलासपुर

नही थम रही चोरी की वारदातें…पुलिस को भी चोर दे रहे खुलेआम चकमा, अलग अलग थाना क्षेत्रों में टूटे ताले

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – न्यायधानी में स्थानीय पुलिस के नाक के नीचे इन दिनों चोर जमकर तांडव मचा रहे हैं जिससे आम जनता का जीना दूभर हो गया है। कहने को तो पुलिस थानों से रात को गश्त के लिए गश्तीदल रवाना किए जाते हैं। लेकिन पुलिस की सक्रियता में कमी और ड्यूटी के दौरान चौकस नहीं रहने का नतीजा है कि चोर वारदात कर साफ बच निकलते हैं। पिछले एक महीने का आंकड़ा देखें तो अब तक आधे दर्जन स्थान पर चोरी की वारदात हो चुकी है। घर-दुकान से लेकर शहर में मंदिरों तक के ताले टूटे हैं। अधिकतर वारदात रात को हुई है। हाल ही में तीन चोरी के मामले प्रकाश में आया हैं। पहला मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। जहा ग्राम नगोई में स्थित किशोरी ट्रेडर्स के संचालक निलेश श्रीवास्तव 20 अक्टूबर को दुकान को बंद कर घर चले गए थे। जब दुसरे दिन सुबह वर्कशॉप का कर्मचारी दुकान खोलने पहुंचे तो देखा की दुकान का दरवाजा खुला हुआ है और अंदर का सामान बिखरा था। जिसकी सूचना उसने दुकान संचालक को दी जहां मौके पर पहुँच प्रार्थी ने देखा कि किसी अज्ञात चोर द्वारा वर्कशाप के अंदर प्रवेश कर वर्कशाप मे रखे कापर के स्क्रैप लगभग 250 किलोग्राम कीमती करीबन 70000 रूपये एवं बाहर रखे लोहे के चैनल ,एंगल एवं अन्य लोहे के स्क्रैप कीमती करीबन 10000 रूपये जुमला कीमती 80000 रूपये को चोरी कर ले गया है। इसी तरह दुसरा मामला भी सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत रॉयल टाउन कॉलोनी मोपका का है जहां सीआईएसएफ जवान के सूने मकान पर अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है जिसकी शिकायत जवान के भाई ने सरकंडा थाने में दर्ज कराई है जहां उसने जानकारी देते हुए बताया कि उनके भाई विनोद की पोस्टिंग तमिलनाडु में है जिस वजह से वह अपने पूरे परिवार के साथ वहां रह रहा है लेकिन उनके द्वारा पूर्व में रॉयल टाउन कॉलोनी में मकान बनवाया था। जहां कई दिनों से ताला लगा हुआ था। इसी बीच 22 अक्टूबर को प्रार्थी के पड़ोसी ने उनके घर में लगे ताले टूटने की सुचना विनोद को दी। जिसपर उनका भाई सुबह घर पहुंचा तो देखा की घर का ताला टूटा हुआ था और घर मे लगे हुए, 20 नग जैगुआर कंपनी के नल ,10 नग सीएफएल बल्ब ,1 पीतल का सिंहासन एवं अन्य गिफ्ट सामान जो घर उदघाटन मे मिले थे कीमती करीबन 30000 रुपए के सामान अज्ञात चोर चोरी कर ले गए थे। इसी तरह तीसरा मामला सकरी थाना क्षेत्र का है। जहा केरकेट्टा कालोनी उस्लापुर में आनंद कुमार वस्त्रकार के सुने मकान में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर वहा रखे 50 हजार नगदी समेत सोने चांदी के जेवर लेकर कर फरार हो गए। प्रार्थी के अनुसार उनके एसईसीएल कर्मी पिता के देहांत के बाद वह 17 अक्टूबर को कोतमा चले गया था। 22 अक्टूबर को उसके पड़ोसी ने घर में ताला टूटने की जानकारी प्रार्थी को दी। जिसपर प्रार्थी घर पहुंचा तो देखा घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और अंदर में रखे नगदी और कीमती सामान गायब थे। जिसकी शिकायत उसने सकरी थाने में दर्ज कराई है। तीनो ही मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
दस लाख के कर्ज ने ली दो जान! शराब में सुहागा मिलाकर दो लोगों की हत्या, पामगढ़ डबल मर्डर केस का खुलास... दूरस्थ जनजातीय अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी दस्तक, 18 जिलों में 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट सक्रिय... बिलासपुर:- कॉपी ट्रेडिंग के नाम पर सिम्स के डेंटल सर्जन से 6.88 लाख की ऑनलाइन ठगी, 14 लाख का मुनाफा ... बिलासपुर में दर्दनाक हादसा, अंतिम संस्कार के दौरान जलती चिता में घुसी आटो, मामा-भांजा झुलसे, आग में ... बिलासपुर: इंजेक्शन के ओवरडोज से महिला की मौत का आरोप.. मोपका के शिव मेडिसिटी अस्पताल में परिजनों ने ... दुर्गा झांकी देखने गए किराएदार, पीछे से टूट गया मकान का ताला... अलमारी से 80 हजार पार, पचपेड़ी:- बीड़ी नहीं दी तो भड़के युवक, छात्र पर बरसाए लात-घूंसे और बेल्ट, बीच-बचाव करने पहुंचे दोस्त... पटाखा फोड़ने को लेकर गनियारी में बवाल, महिला के बेटे को पत्थर से मारा, कार का शीशा तोड़ा, दूसरे पक्ष... शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, पार्षद समेत दो की संदिग्ध मौत....चार लोग बैठे थे साथ, बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी