रतनपुर

बिलासपुर – कोरबा रोड पर संदिग्ध अवस्था में मिली युवक की लाश… परिजनों और ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर किया चक्काजाम,पुलिस पहुंची मौके पर,

जुगनू तंबोली

रतनपुर – बिलासपुर कोरबा मार्ग के सिल्ली मोड़ पर शुक्रवार सुबह एक युवक की लाश मिली है सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के अंतर्गत पाली थाना क्षेत्र के ग्राम निर्धि निवासी विनय कश्यप पिता चंद्रकुमार कश्यप उम्र 28 वर्ष की
रतनपुर स्थित हाईस्कूल चौक के पास ए व्ही नाम से मोबाइल दुकान का संचालन करता है जो रोज अपने घर से आना जाना करता है। गुरुवार की बीती रात 9:15 में वह अपने मोबाइल शॉप को बंद कर अपने घर जाने अपने बाइक क्र. CG 10 Z 9226 में निकला था

जो देर रात तक अपने घर नहीं पहुंचा और न ही मोबाइल रिसीव कर रहा था जिसके कारण परिजन चिंतित होकर विनय को ढूंढने निकले जिसकी पूरी रात परिजन खोजबीन करते रहे लेकिन विनय का कोई पता नहीं चल पाया शुक्रवार सुबह सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने देखा कि रतनपुर से करीब 6 KM.दूर सिल्ली मोड़ के पास सड़क के नीचे बाइक समेत एक युवक की खून से लथपथ लाश पड़ी हुई है जिसके बाद घटना की सूचना परिजनों सहित पाली पुलिस को दी गई,

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को सूचना दे आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है। वही इस मामले को युवक की हत्या होने के संदेह में भारी संख्या में पहुंचे परिजन और ग्रामीणों ने बिलासपुर – कोरबा मार्ग और बिलासपुर -पेंड्रा मार्ग पर चक्काजाम कर दिया है जहां पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हुए है जिनके द्वारा ग्रामीणों को समझाइश दी जा रही है।।

error: Content is protected !!
Letest
सुलह कराने गए युवक की हत्या...मोपका चौक हत्याकांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार माँ महामाया मंदिर में 150 बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार संपन्न, नि:शुल्क आयोजन बना आस्था का केंद्र बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल.... छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या,... क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था... खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस... 5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्... शराब के लिए पैसों की मांग...मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल...सरकंडा थाना क्षेत्र में ह... फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार...चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना, पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ...