बिलासपुर

स्कूली बच्चों की सायकल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार… खरीददार सहित 8 सायकल बरामद

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते एक पखवाड़े से रेल्वे एनईआई ग्राउंड से हो रहे सायकल चोरी के मामले में तोरवा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सायकल चोर के साथ दो खरीदार को गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार तोरवा के क्षेत्र अंतर्गत रेल्वे एनईआई ग्राउंड में लगातार खेलने आने वालो स्कूली बच्चों के मंहगी रेंजर सायकल चोरी होने की शिकायत मिल रही थी। जिसपर तोरवा पुलिस ने मामले की जॉच शुरू की इसी दौरान ग्राउंड के पास ग्राम गोशलपुर जबलपुर निवासी दीपक कुमार गोड संदिग्ध रुप में घूमते हुए मिला। जिसपर पुलिस ने संदेह के आधार पर दीपक कुमार गोड से पूछताछ की। इस बीच आरोपी दीपक ने चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। इस दौरान उन्होंने बताया की वह मध्य प्रदेश से ट्रेन पर बिलासपुर आता था और रेलवे ग्राउंड में रैकी कर सायकलो को चोरी कर सस्ते दामों में बेच देता था।

पुलिस से बचने आरोपी चोरी की सायकल को स्टैंड में रखता था। शायद यही वजह थी की पुलिस को काफी समय तक इसकी भनक नहीं लग सकी। यही नहीं आरोपी के बताए अनुसार पुलिस ने दो खरीदार को गिरफ्तार किया है। जिनमे ग्रांम पोडी निवासी अतुल कौशिक और सकरी निवासी अजय कुमार केवट शामिल है। पुलिस ने इन आरोपियों के पास से 8 सायकल बरामद की है। जिसकी कीमत एक लाख रुपए बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उक्त कार्यवाही में थाना तोरवा प्रभारी फैजुल होदा साह प्र.आर.- अशोक कश्यप, शेरसिंह पेंद्रा आरक्षक – विजय पांडेय, सुनील सिंह, अनूप किंडो, लक्ष्मी कश्यप, विवेक चंदेल, मनोज बरेठ, यशपाल टंडन, नरेन्द्र मार्को, रामचंद्र ध्रुव का विशेष सराहनीय योगदान रहा ।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स अस्पताल से बाइक चोरी करने वाले 2 नाबालिग चोर सहित 1 खरीददार गिरफ्तार...5 वाहन बरामद, फर्जी अंकसूची से डाकपाल बनने की साजिश नाकाम, नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी...महिला-पुरुष गिरफ्... फर्जी नंबर प्लेट से धान ढुलाई का खेल उजागर... रोड टैक्स चोरी में ट्रक मालिक पर एफआईआर दर्ज, सरकंडा क्षेत्र में अवैध कबाड़ का कारोबार चरम पर, चोरी की वारदातें बढ़ीं, लाइनअप से रात में खप रहा चो... यूरोपीय संसद में भारत–यूरोप संवाद...गुरु रविदास जयंती समारोह में छत्तीसगढ़ के पेशीराम जायसवाल करेंगे... हंगामे के बीच जय वाधवानी ने संभाली कमान, बोले सामान्य सभा विकास का मंच है, राजनीतिक टकराव का नहीं रकम दोगुनी करने का झांसा: 6.05 लाख की ठगी...दो आरोपियों पर एफआईआर दर्ज दिनदहाड़े लूट: बैंक से ढाई लाख रुपये निकाल घर लौट रहा ग्रामीण हुआ लूट का शिकार...पुलिस नाकेबंदी कर ज... सरकारी नौकरी का झांसा देकर युवतियों से 78 हजार की ठगी..प्रशिक्षण के नाम पर आर्थिक शोषण, सिरगिट्टी था... खबर का असर: प्रधानमंत्री आवास योजना की मजदूरी भुगतान में गड़बड़ी..गढ़वट के रोजगार सहायक को नोटिस जार...