मस्तूरी

ठंड बढ़ते ही चोरों की सक्रियता हुई तेज,, स्थानीय पुलिसिंग पर उठने लगे सवाल,, ग्रामीणों के सामानों की सुरक्षा अब भगवान भरोसे…

उदय सिंह

मस्तूरी- स्थानीय पुलिस के नाक के नीचे चोरों की सक्रियता बढ़ गई है। जो ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबक बने हुए हैं वहीं चोरी के मामलों पर अधिकांश रूप से स्थानीय पुलिस के हाथ खाली ही नजर आ रहे हैं ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहे, सिलसिलेवार चोरी के इसी कड़ी में मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत चोरी का मामला सामने हैं जहां सीआईएसएफ जवान के सूने ने मकान में चोरों ने धावा बोलकर कीमती सामान की चोरी की है तो वह महाविद्यालय के खेल विभाग के भवन की खिड़की तोड़कर चोरों ने खिलाड़ियों के समान पर अपना हाथ साफ कर दिया है। दरअसल ग्राम कोहरौदा निवासी हेड कांस्टेबल बालकृष्ण मधुकर अपनी बहन के शादी के लिए फरवरी माह में गांव आए हुए थे।

जहां से वह अपने जॉब में धनबाद वापस चले गए। इस दौरान वह अपने गांव के घर में ताला लगाकर गए हुए थे। जहा 3 अक्टूबर को अपने गृह ग्राम वापस आए। जहा उनके घर का मुख्य दरवाज़े में लगा ताला खुल नही था। तो प्रार्थी उसे तोड़ कर घर के अंदर पहुंचे। जहां देखा की घर के अंदर का समान बिखरा हुआ था। और छत के दरवाजे में लगा ताला टूटा हुआ था। जिसे तोड़ किसी अज्ञात चोर ने पेंट शर्ट का कपडा 15 पीस, साडी 30 पीस, पीतल की बाल्टी 01 नग, पीतल का हांवला 01 नग, पीतल की गंजी 01 नग, कांस का लोटा 01 नग, कांस का थाली 01 नग, फिलिप्स कंपनी का होम थियेटर 01 नग, गैस चुल्हा 01 नग, घर का रजिस्ट्री पेपर 01 नग, कुल कीमती करीबन 45,000 रूपये को चोरी कर रफू चक्कर हो गया।

इसी तरह शासकीय पातालेश्वर महाविद्यालय के खेलकूद विभाग भवन की खिड़की तोड़कर बीते दिनों अज्ञात चोरों ने खेल कूद भवन के अंदर रखा डम्बल, भाला लोहे का साटपुट गोला, तवा ,रापा ,सब्बल को चोरी कर फरार हो गए। जिसकी कीमत करीब 45 हज़ार बताई जा रही है। घटना की जानकारी कॉलेज के स्पोर्ट्स टीचर मुकेश बिहारी घोरे को एक अक्टूबर को मिली। जहा वह कुछ काम से पहुंचे थे। दोनो ही चोरी के मामले में प्रार्थियो ने मस्तूरी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इधर घटना के शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप