पचपेड़ी

पचपेड़ी पुलिस को भनक नही और एसीसीयू की टीम ने मारा जुआरियों पर छापा…35 हजार नगद समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

उदय सिंह

पचपेड़ी – चोरी के बाद एक बार फिर पचपेड़ी पुलिस की जुए के मामले में जमकर किरकिरी हो रही है। हो भी क्यों ना शुक्रवार को भले ही जुआरियों के खिलाफ पचपेड़ी थाना क्षेत्र में कार्यवाही हुई है। लेकिन यह कार्यवाही पचपेड़ी पुलिस ने नहीं बल्कि जिले की एसीसीयू की टीम ने किया है आलम ये था की पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम लोहर्सी में खड़खड़िया नामक जुए कि महफ़िल सजी हुई थी लेकिन इसकी भनक पचपेड़ी पुलिस को थी ही नहीं..!

शायद इसकी जानकारी स्थानीय लोगों को भी है कि पचपेड़ी पुलिस की सक्रियता स्थानीय स्तर पर कितनी है तभी तो खड़खड़िया जुए कि शिकायत सीधे ही बिलासपुर एसएसपी को फोन के माध्यम से मिली, जिसके बाद एसएसपी पारुल माथुर ने बिलासपुर एसीसीयू की टीम को कार्यवाही करने निर्देश दिए।

जिसके बाद बिलासपुर एसीसीयू की टीम ने पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम लोहर्सी में दबिश दी। जहां तीन लोगो को खड़खड़िया जुआ खेलाते पकड़ा जिसमे गांव के ही राम बहादुर, धनजंय साहू और सहदेव शामिल थे। जो खुलेआम खड़खड़िया नामक जुआ खेला रहे थे। जिसे एसीसीयू की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। जिनके कब्जे से दो मोबाइल फोन सहित 35320 रुपये नगद बरामद किया गया। वही कार्यवाही हेतु स्थानीय पचपेड़ी पुलिस को सौपा गया।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर : जंगल में मौत का करंट जाल! 300 मीटर तार में दौड़ाया 11 KV करंट... शिकारियों ने बिछाया खतरनाक... पचपेड़ी: बच्चों के निवाले पर चोरों का हाथ... स्कूल का ताला तोड़कर 350 किलो चावल और गैस सिलेंडर पार, ... बिलासपुर में बागेश्वर धाम मातृशक्ति मंडल द्वारा भव्य दीपोत्सव का आयोजन, घोंघा बाबा मंदिर परिसर दीपों... आवारा मवेशियों को लेकर विवाद के बाद किसान ने खाया जहर...इलाज के दौरान मौत, मवेशियों को बचाने में फिसली बाइक... पीछे से पिकअप ने कुचला, इलाज के दौरान युवक की मौत VIDEO पचपेड़ी:- ओखर की गौशाला में व्यवस्था की खुली पोल..चारा-पानी के अभाव में 23 से अधिक गौवंश की मौ... फूल तोड़ रही महिला को घेरकर लूटी सोने की चेन... राउरकेला उड़ीसा से दबोचे गए दो फरार आरोपी, कूलर में करंट लगने से 16 वर्षीय नाबालिग की मौत..पानी पीने के लिए ग्लास उठाने के दौरान हुआ दर्दनाक हा... पचपेड़ी:- रक्षाबंधन से पहले मातम, कदम के पेड़ पर झूलती मिली युवक की लाश तोरवा के दो फरार आरोपियों पर पुलिस ने घोषित किया 5 हजार नगद इनाम... सूचना देने वालों की पहचान रहेगी ...